UP Election 2022 : BJP विधायक संगीत सोम के खिलाफ FIR दर्ज, चुनाव अधिकारी को थप्पड़ मारने का आरोप

UP Election 2022 : भाजपा विधायक पर आरोप है उसने मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी को धमकाया और धप्पड़ मारा। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ...

Update: 2022-02-11 15:35 GMT

BJP विधायक संगीत सोम के खिलाफ FIR दर्ज

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के सरधना से भाजपा के विधायक संगीत सोम (Sangeet Som) फिर चर्चाओं में आए हैं। दरअसल उनके खिलाफ मतदान के बीच पीठासीन अधिकारी थप्पड़ मारने और अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने सरधना थाने में भाजपा विधायक (BJP) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि गुरुवार 10 फरवरी को प्रदेश में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ है।

भाजपा विधायक (Sangeet Som) पर आरोप है उसने मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी को धमकाया और धप्पड़ मारा। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने संगीत सोम के खिलाफ केस दर्ज किया है।

संगीत सोम पर आरोप है कि वह वोटिंग के दौरान सलावा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 131 पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने वोटिंग की रफ्तार को लेकर पीठासीन अधिकारी से कारण पूछा। विधायक के पूछने पर पीठासीन अधिकारी ने कहा कि मतदान सही चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही है।

एफआईआर (FIR) के मुताबिक पीठासीन अधिकारी के इस जवाब पर भाजपा विधायक भड़क गए और पीठासीन अधिकारी से अभद्रता करने लगे। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया।

एफआईआर में उनपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पोलिंग बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ा और उसके बाद उन कैमरों को बाहर ले गए। भाजपा विधायक के खिलाफ 332, 353, 504, 506, 392, 171एफ व188 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस मामले को लेकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि पीठासीन अधिकारी को विधायक द्वारा थप्पड़ मारने की जानकारी मिली है जिसके आधारपर पुलिस ने भाजपा विधायक के खिलाफ सरधना थाने में केस दर्ज किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News