UP Election 2022 : भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

UP Election 2022 : भाजपा उम्मीदवार सुनीता सिंह (BJP Candidate Sunita Singh) और उनके 8-10 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है....

Update: 2022-02-12 07:20 GMT

(भाजपा उम्मीदवार सुनीता सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज)

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए चल रहे चुनावों में पहले चरण का मतदान हो चुका है। वहीं छह अन्य चरणों की तैयारियां सभी दलों की जोरों पर हैं। इस बीच गाजीपुर की जमानियां सीट से भाजपा की उम्मीदवार सुनीता सिंह (BJP Candidate Sunita Singh) ने अपना नामांकन दाखिल किया। सदर कोतलवाली में उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सुनीता सिंह जमानियां क्षेत्र वर्तमान विधायक भी हैं।

भाजपा विधायक सुनीता सिंह (BJP MLA Sunita Singh) पर आरोप है कि शुक्रवार को नामांकन के बाद नामांकन स्थल के सौ मीटर के अंदर ही नारेबाजी और कोविड गाइडलाइन (Covid Guideline) का उल्लंघन करते हुए प्रचार प्रसार करते हुए उन्हें देखा गया। प्रशासन ने इन गतिविधियों को आचार संहित के उल्लंघन के दायरे में माना है।

थाना प्रभारी कोतवाली की तहरीर को आधार बना भाजपा उम्मीदवार सुनीता सिंह (BJP Candidate Sunita Singh) और उनके 8-10 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सुनीता सिंह पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 171 एफ और 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। 

सुनीता सिंह साल 2017 में पहली बार जमानिया से विधायक चुनी गई थीं। उनका पैतृक गांव गहमर है। 2017 के चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह को हराते हुए जीत दर्ज की थी। 

भाजपा ने सदर से संगीता बलवंत, जमानिया से सुनीता सिंह, मुहम्मदाबाद से अलका राय, जंगीपुर से रामनरेश कुशवाहा और जखनियां से रामराज बनवासी को प्रत्याशी बनाया है। जहूराबाद सीट पर भाजपा अभी तक सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सामने कोई प्रत्याशी नहीं उतार पाई है। 

Tags:    

Similar News