UP Election 2022 : भाजपा समर्थकों की अचानक प्रियंका गांधी से हो गई मुलाकात, सेल्फी ली और मांगी प्रचार सामग्री, कांग्रेस ने कही ये बात

UP Election 2022 : चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की अचानक भाजपा समर्थकों के साथ मुलाकात हो गई......

Update: 2022-02-22 15:40 GMT

भाजपा समर्थकों की अचानक प्रियंका गांधी से हो गई मुलाकात

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की रास्ते में भाजपा (BJP) समर्थकों से अचानक मुलाकात हो गई। इस दौरान प्रियंका ने न सिर्फ उनसे हाथ मिलाया बल्कि प्रचार सामग्री भी दी। इस दौरान भाजपा के समर्थक भी उनके साथ शालीनता से नजर आए। समर्थकों ने प्रियंका से लड़की हूं लड़ सकती हू वाला ब्रेसलेट मांग। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कांग्रेस (Congress) ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से इस मुलाकात का वीडियो साझा किया है और लिखा है कि राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं- भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने प्रियंका गांधी जी से घोषणा पत्र और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली। वीडियो से स्पष्ट है जनता को 'गर्मी' और 'चर्बी' निकालने वाले नहीं, 'भर्ती' निकालने वाले चाहिए।

बता दें इससे पहले भी इसी तरह की प्रियंका गांधी तस्वीर तब देखने को मिली थी जब वह पहले चरण के मतदान से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक रोड शो कर रही थीं। लेकिन रास्ते में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जनसभा चल रही थी। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया था।

प्रियंका गांधी से जब एक हालिया इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या उनकी मुलाकात मोदी योगी से भी होती तो वो इसी तरह पेश आतीं तो इसका जवाब उन्होंने हां में दिया था। प्रियंका ने कहा था कि वह पीएम मोदी, सीएम योगी, अखिलेश यादव, मायावती सभी का आदर करती हैं। उनका विरोध सिर्फ उनकी नीतियों से है।

उत्तर प्रदेश में तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। अब सभी की निगाहे बाकी बचे हुए चरणों के मतदान पर है। ऐसे में सभी दलों का प्रचार अभियान जोरों पर है। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Tags:    

Similar News