UP Election 2022 : BSP ने जारी की सात उम्मीदवारों की एक औऱ सूची, Anupriya Patel की पार्टी अपना दल (एस) ने भी घोषित किए 2 उम्मीदवार

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विस चुनावों के लिए बसपा ने सात और अपना दल-एस ने दो और भाजपा ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है...

Update: 2022-02-16 15:02 GMT

 BSP ने जारी की सात उम्मीदवारों की एक औऱ सूची

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधासभा चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उम्मीदवार की एक और सूची जारी कर दी है। इस बार सात उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। बसपा ने ये सूची जौनपुर, चंदौली, और सोनभद्र की सीटों के लिए जारी की है। वहीं भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) ने भी दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

बसपा (BSP Candidates List) की ओर से जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने जौनपुर से सलीम खान को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मल्हनी से शैलेंद्र यादव पर दांव चला गया है। वहीं मड़ियाहूं से आनंद कुमार दुबे की पार्टी को टिकट दिया गया है। मुगलसराय से इरशाद अहमद को टिकट दिया गया है। ओबरा से सुभाष खरवार को मैदान में उतारा गया है जबकि दुद्धी से हरीराम चेरो को टिकट दिया गया है। 

पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में दुद्धी सीट पर अपना दल -एस (Apna Dal- S) से हरीराम चेरो विधायक बने थे लेकिन दो दिन पहले ही हरिराम चेरो बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए और इनको दुद्धी से उम्मीदवार घोषित किया गया है। दूसरी तरफ तीसरे चरण के लिए मतदान से पहले अपना दल-एस ने रोहनिया से सुनील पटेल को मैदान में उतारा है जबकि मड़ियाहूं से डॉ. आर के पटेल को टिकट दिया गया है। 

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने सेवापुरी से नीलरतन सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। रॉबर्टगंज से भूपेश चौबे और दुद्धी से रामदुलार गौड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। 

उत्तर प्रदेश की 403 सीटों की विधानसभा के लिए दो चरणों का मतदान संपन्ना हो चुका है। वहीं अभी पांच चरणों का मतदान बाकी है। 10 मार्च को पांचों राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा के चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे।

Tags:    

Similar News