UP Election 2022 : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पूर्व PM मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज शामिल

UP Election 2022 : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है...

Update: 2022-01-24 12:23 GMT

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

UP Election 2022 : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों (Congress Star Campaigners) की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh), कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को सोमवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इस सूची में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम भी शामिल हैं। 

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उन 23 नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने साल 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने की मांग की थी। 

कांग्रेस के स्टार प्रचारक-

सोनिया गांधी

मनमोहन सिंह

राहुल गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा

अजय कुमार लल्लू

आराधना मिश्र मोना

गुलाम नबी आजाद

अशोक गहलोत

भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भूपेश बघेल

सलमान खुर्शीद

राजबब्बर

प्रमोद तिवारी

पीएल पुनिया

आरपीएन सिंह

सचिन पायलट

प्रदीप जैन आदित्य

नसीमुद्दीन सिद्दीकी

आचार्य प्रमोद कृष्णम

दीपेन्द्र सिंह हुड्डा

वर्षा गायकवड

फूलो देवी नेतम

सुप्रिया श्रीनेत

कन्हैया कुमार

परणनीति सिंदे

धीरज गुज्जर

रोहित चौधरी

तौकीर आलम

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पहले चरण का मतदान होगा। 10 मार्च को नतीजे सामने आएंगे। कांग्रेस से पहले भाजपा अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है। 

Tags:    

Similar News