UP Election 2022: कांग्रेस ने 61 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की, जानिए किसे कहाँ से मिला टिकट?

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस ने 61 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है। इसके साथ ही कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस आज रविवार को समाप्त हो गया।

Update: 2022-01-30 14:11 GMT

UP Election 2022: कांग्रेस ने 61 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की, जानिए किसे खान से मिला टिकट?

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस ने 61 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है। इसके साथ ही कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस आज रविवार को समाप्त हो गया। कानपुर के गोविंदनगर से करिश्मा ठाकुर को तो वहीं सीसामऊ से हाजी सुहैल को प्रत्याशी बनाया गया है। घाटमपुर की सुरक्षित सीट से राज नारायण कुरील को टिकट मिला है। इस बीच कल्याणपुर से गायत्री तिवारी की जगह किसे लड़ाया जाए पार्टी में गफलत है। बताया यह भी जा रहा कि इस सीट पर क्षेत्रीय कांग्रेस पदाधिकारियों के विरोध के चलते प्रत्याशी चुनने में मुश्किल हो रही।

गोविंद नगर से उपचुनाव लड़ चुकी करिश्मा ठाकुर पर एक बार फिर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। यहां करिश्मा और दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित के बीच कांग्रेस आलाकमान तय नहीं कर पा रहा था कि टिकट किसे दिया जाए जिसके चलते इस सीट पर प्रत्याशी घोषित करने में समय लग गया। इस सीट पर तीसरे ब्राह्मण दावेदार के रूप में विकास अवस्थी भी थे। उधर सीसामऊ सीट से हाजी सुहैल को टिकट देने की चर्चा उसी दिन से शुरू हो गई थी जिस दिन उन्होंने सपा छोड़कर लखनऊ पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।


हाजी सुहैल नौ साल तक सपा पार्षद दल के नेता रहे हैं। घाटमपुर से जिला पंचायत सदस्य रहे राज नारायण कुरील पर कांग्रेस ने भरोसा जताया। राज नारायण कुरील निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। बताते चलें कि कांग्रेस ने कल्याणपुर सीट से बिकरू कांड के आरोपित खुशी दुबे की माँ गायत्री तिवारी को टिकट देने का एलान किया था।

61 प्रत्याशियों की जारी हुई चौथी लिस्ट

कांग्रेस ने 61 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की गई है. कांग्रेस की लिस्ट में 24 महिलाओं की भी जगह दी गई है। हमीरपुर से राजकुमारी, नरैनी सुरक्षित सीट से पवन देवी कोरी, अयाह शाह से हेमलता पटेल को टिकट दिया गया है।

बिसालपुर से शिखा पांडे को टिकट

कांग्रेस ने हाथरस सुरक्षित सीट से कुलदीप कुमार सिंह, कासगंज से कुलदीप पांडे, किशनी सुरक्षित सीट से डॉक्टर विनय नारायण सिंह, बीसलपुर से शिखा पांडे, पलिया से रिशाल अहमद, निघासन से अटल शुक्ला, गोला गोरखनाथ से प्रहलाद पटेल, श्रीनगर सुरक्षित सीट से चांदनी, धौरहरा से जितेंद्री देवी और लखीमपुर से रवि शंकर त्रिवेदी को टिकट दिया गया है।

मलिहाबाद सीट से रामकरन पासी

कास्ता सुरक्षित सीट से राधेश्याम भार्गव, बिसवां से अभिनव भार्गव की जगह वंदना भार्गव, सेवता से विजय नाथ अवस्थी, बिलग्राम मल्लावां से सुभाष पाल, संडीला से मोहम्मद हनीफ उर्फ बबलू, भगवंतनगर से जंग बहादुर सिंह और मलिहाबाद सुरक्षित सीट से रामकरन पासी को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

भोजपुर से अर्चना राठौर को टिकट

कांग्रेस ने हरचंदपुर से सुरेंद्र विक्रम सिंह. सरेनी से सुधा देवी, गौरीगंज से मोहम्मद फतेह बहादुर, सुल्तानपुर से फिरोज अहमद खान, कायमगंज सुरक्षित सीट से शकुंतला देवी, अमृतपुर से शुभम तिवारी, भोजपुर से अर्चना राठौर और छिबरामऊ से विजय कुमार मिश्रा, कन्नौज सुरक्षित सीट से विनीता देवी, इटावा से मोहम्मद राशिद और माधौगढ़ सीट से सिद्धार्थ को टिकट दिया है।

Tags:    

Similar News