UP Election 2022: अब BSP से पूर्व ऊर्जा मंत्री व MLA रामवीर उपाध्‍याय ने दिया इस्‍तीफा, ये है वजह

UP Election 2022 : विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर शुरु हो गया है, अब बसपा विधायक ने इस्तीफा दे दिया है...

Update: 2022-01-14 07:56 GMT

UP Election 2022 : उत्‍तर प्रदेश चुनाव से पहले पार्टियों में अनवरत भगदड़ और टूट जारी है। अब सूचना है कि जनपद हाथरस की विधानसभा सीट सादाबाद के बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उपाध्याय 2019 से निलंबित चल रहे थे। वे 25 साल से बसपा (BSP) में थे और पांच बार विधायक बनेे। वह बसपा सरकार में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री रह चुके हैं।

माना जा रहा है कि रामवीर उपाध्‍याय उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) के संपर्क में हैं। पिछले दिनों एक सभा में दिनेश शर्मा इनकी तारीफ भी कर चुके हैं। इनके छोटे भाई मुकुल भाजपा (BJP) में हैं। वे नजदीकी जिला अलीगढ़ में कोल विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। इस तरह की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इस बात की अभी किसी ने पुष्‍टि नहीं की है।

Tags:    

Similar News