UP Election 2022 : 'सरकार बनीं तो जेल में डाले जाएंगे अराजक तत्व, भाजपा की तरह खराब नहीं होने देंगे कानून-व्यवस्था', जनसभा में गरजीं मायावती

UP Election 2022 : मायावती ने कहा कि कानून व्यवस्था हम खराब नहीं होने देंगे जैसा भाजपा में हो रहा है। अराजक तत्वों को जेल में डाला जाएगा, भाजपा सरकार ने जाति, धर्म, धरना प्रदर्शन के नाम पर उनपर केस दर्ज किया है....;

Update: 2022-02-05 13:17 GMT
UP Election 2022 : मायावती हुई हमलावर, बोलीं- रोजगार न उपलब्ध करवा पाना BJP की सबसे बड़ी विफलता

 मायावती हुई हमलावर, बोलीं- रोजगार न उपलब्ध करवा पाना BJP की सबसे बड़ी विफलता

  • whatsapp icon

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती (Maywati) ने शनिवार को सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा, सपा को छोड़कर आप लोग बसपा को क्यों वोट दें, ये आपको समझना पड़ेगा। कांग्रेस जातिवादी पार्टी है इसलिए वे केंद्र में सत्ता में रही है। उनके शासनकाल में बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया गया। कांशीराम के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने एक दिन के शोक की घोषणा नहीं की।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस (Congress) के मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू किया। वे लंबे समय तक सरकार में रहे। वे दलित व पिछड़े वोट के लिए कई तरह के ड्रामे करते रहे। जब उनकी पार्टी के अच्छे दिन थे तब भी उन्होंने हमारे लोगों को याद नहीं किया। मुजफ्फरनगर इसका ज्वलंत उदाहरण है।

सपा को लेकर मायावती ने कहा कि सपा के कार्यकाल में दंगे हुए, जाटों और मुसलमानों को नुकसान पहुंचाया गया। जाट मुस्लिम भाई को लड़ाया गया तब सपा ने केवल एक विशेष निर्वाचन क्षेत्र में और केवल एक विशेष वर्ग के लोगों के लिए विकास कार्य किए। जान लें कि जब सपा हार गई औऱ भाजपा जीत गई तो मुसलमानों की बसपा ने मदद की लेकिन मुस्लिम समाज ने सपा का साथ दिया लेकिन आपको क्या मिला? आज सपा ने कितने मुसलमानों को वोट दिए मैं आपसे जानना चाहती हूं।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि मायावती ने कहा कि सहारनपुर में भाजपा (BJP) ने दलितों का उत्पीड़न किया। शब्बीरपुर कांड इसका उदाहरण है। संसद में मुझे बोलने नहीं दिया गया तो मैं संसद के बाहर बात करूंगी। इस चुनाव में सपा और भाजपा को वोट नहीं देना है। कोरोना महामारी के दौरान बहुत दिक्कतें हुईं हैं।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था हम खराब नहीं होने देंगे जैसा भाजपा में हो रहा है। अराजक तत्वों को जेल में डाला जाएगा। भाजपा सरकार ने जाति, धर्म, धरना प्रदर्शन के नाम पर उनपर केस दर्ज किया है। उनकी सही जांच करवाकर उन मामलों को खत्म किया जाएगा। सभी विरोधी पार्टियों के साम-दाम-दंड-भेद से जनता को दूर रहना है।

मायावती ने आगे कहा कि 2007 में मीडिया के ओपिनियन पोल में हमारी पार्टी को तीसरे नंबर पर दिखाया गया था लेकिन बसपा ने सरकार बनायी। उन्होंने कहा कि आज मौसम खराब होने की वजह से पार्टी के नेताओं ने कहा कि हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सकता है, दलदल हो गया है लेकिन मैंने कहा कि हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में लैंड करा दीजिए, मैं सड़क मार्ग से चली जाऊंगी, मैं आपको निराश नहीं करना चाहती थीं।

Tags:    

Similar News