UP Election 2022 : 'जनता की आंखों में धूल झोंक रही सरकार', स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा पर हमला

UP Election 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार एनकाउंटर के नाम पर लोगों का शोषण कर रही है, जहां पर प्रदेश के लोग और बहन बेटियां सुरक्षित न हो ऐसी सरकार नहीं चाहिए....

Update: 2022-01-24 07:27 GMT

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया EVM पर सवाल

UP Election 2022 : लखनऊ में समाजवादी पार्टी की वर्चअल रैली को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने फिर भाजपा सरकार (BJP Govt) पर हमला बोला। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। योगी (Yogi Adityanath) भले ही गुंडों को हटाने का दावा करते हैं लेकिन गोरखपुर में अभी भी गुंडाराज चल रहा है।

मौर्य ने कहा कि लखीमपुर (Lakhimpur Kheri Case) में जो कुछ भी हुआ वो बहुत निराशाजनक है। केंद्र के राज्यमंत्री का बेटा इसमें शामिल था। दूसरी तरफ योगी सरकार (Yogi Govt) एनकाउंटर के नाम पर लोगों का शोषण कर रही है। जहां पर प्रदेश के लोग और बहन बेटियां सुरक्षित न हो ऐसी सरकार नहीं चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि सभी मेडिकल संस्थाओं में सिर्फ एक विशेष वर्ग की भर्तियां चल रही हैं, मैं काफी समय से ये सब देख रहा था। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा शोषण किसानों का हुआ है। 

इससे पहले रविवार को एक इंटरव्यू मे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को भाजपा ने अजगर की तरह निगल लिया। उन्होंने बताया कि भाजपा छोड़ने के बाद से नेताओं के फोन आए लेकिन मैंने किसी का फोन नहीं उठाया। भाजपा का इस बार सूफड़ा साफ होने वाला है और सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

मौर्य ने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ वादाखिलाफी की है। इन्होंने नारा तो दिया कि सबका साथ सबका विकास और काम उल्टा किया है। संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा ने चुनाव में जनाधार खोने के डर से नया कृषि कानून को वापस लिया है। इस सरकार में किसानों को ठगा गया। भाजपा किसान सम्मान निधि की बात करती है लेकिन दस गुना ज्यादा किसानों की फसलें छुट्टा जानवर चर जाते हैं।

2017 में भाजपा में शामिल होने को उन्होंने इत्तेफाक बताया। बता दें कि बीते 14 जनवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, बिल्हौर से विधायक भगवती सागर, शाहजहांपुर विधायक रोशनलाल वर्मा, शिकोहाबाद , फिरोजाबाद के विधायक मुकेश वर्मा, बांदा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, सिद्धार्थनगर विधायक चौधरी अमर सिंह और विनय शाक्य शामिल हुए। 

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना  है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरु होगा। चुनाव परिणाम 10 मार्च को सामने आएंगे। 

Tags:    

Similar News