UP Election 2022 : जौनपुर में BJP पर बरसे मुलायम सिंह यादव, बोले- गरीबों के लिए इस सरकार में नहीं है कोई सुविधा

UP Election 2022 : मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नौजवान बेरोजगार हैं, किसान को पैदावार की मेहनत नहीं मिल रही है, समाजवादी पार्टी ने गरीबों, नौजवानों की बात कही है...

Update: 2022-03-04 14:01 GMT

जौनपुर में BJP पर बरसे मुलायम सिंह यादव

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। वहीं अब सभी सियासी दल सातवें चरण के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के संरक्षण मुलायम सिंह यादव ने पूर्वांचल के चर्चित सीटों में से जौनपुर के मल्हनी विधानसभा में आज शुक्रवार 4 मार्च को जनसभा को संबोधित किया। मुलायम सिंह यादव को संबोधन के दौरान दो बार बैठना पड़ा। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर देश का विकास करना है तो किसानों को सुविधा देनी होगी।

बेरोजगारी का उठाया मुद्दा

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नौजवान बेरोजगार हैं, किसान को पैदावार की मेहनत नहीं मिल रही है। समाजवादी पार्टी ने गरीबों, नौजवानों की बात कही है। किसानों को उसकी कीमत नहीं मिल रही है। किसान को उसकी कीमत नहीं मिल रही है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि आज की सरकार में किसान की उपेक्षा हो रही है।

सपा करती है अपना हर वादा पूरा

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही। सपा का लक्ष्य है कि गरीब, किसान, बेसहारा को विशेष सुविधा मिले। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता को सपा पर विश्वास है। सपा जो कहती है, वह करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई और राजनीतिक दल वादा पूरा नहीं करता। सपा नेता ने कहा कि आज के समय में व्यापारियों को लाभ नहीं मिल रहा। इसके लिए सपा काम करेगी।

भाजपा पर हुए हमलावर

मुलायम सिंह यादव ने बिना धनसंजय सिंह का नाम लिए कहा कि उधर अन्याय अत्याचार करने वाले लोग हैं। मल्हनी से सपा प्रत्याशी लकी यादव के पक्ष में प्रचार करने आए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश का विकास करना है तो किसानों को सुविधा देनी होगी और नौजवानों के बारे में सोचना होगा। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के सरकार में गरीबों को कोई सुविधा नहीं मिली है।

सपा पूरा करेगी जनता की उम्मीदें

सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता इतनी बड़ी संख्या में हमारे साथ आई है। जनता की उम्मीदों को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। वहीं बीजेपी पर हमला बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि 'आज देख रहे हैं क्या हाल है। कहीं पर हिंसा है, कहीं पर अत्याचार है, कहीं जाति के नाम पर भेदभाव हो रहा है। हम कोई भेदभाव नहीं करेंगे, सबको साथ लेकर चलेंगे।'

Tags:    

Similar News