UP Election 2022 : किन दो Exit Polls में यूपी में सपा की सरकार बनने का दावा किया है ?

UP Election 2022 : चुनाव आयोग के 8 फरवरी को तारीखों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हुआ था जिस पर यूपी में 7 मार्च को 2022 को सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही विराम लग गया.....

Update: 2022-03-08 14:49 GMT

 किन दो Exit Polls में यूपी में सपा की सरकार बनने का दावा किया है ?

UP Election 2022 : सात चरणों के विधानसभा चुनावों के मतदान समाप्त होने के बाद जारी एग्जिट पोल में अधिकतर में यह दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार को खतरा नजर नहीं है। मतलब सत्ता में भाजपा बनी रहेगी, योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

लेकिन तमाम एग्जिट पोल अनुमानों के बावजूद दो एक्जिट पोल (UP Election Exit Poll) ऐसे भी हैं जिनके अनुसार बीजेपी सत्ता से बाहर होती दिख रही है। इनमें स्पष्ट रूप से दावा किया गया है कि प्रदेश में 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार बन सकती है।

देशबंधु, फोर पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन एजेंसी के सर्वे के अनुसार इस बार उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सरकार बनती दिख रही है। सपा को इस चुनाव में 238 सीटें मिल सकती है, वहीं बीजेपी के खाते में 157 सीटें जाने का अनुमान है। बसपा को मात्र छह सीटें प्राप्त हो सकती हैं वहीं कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से 8 फरवरी 2022 को तारीखों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव का शंखनाद हुआ था। जिस पर यूपी में 7 मार्च को 2022 को सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही विराम लग गया।

आखिरी चरण की वोटिंग के साथ ही उत्तर प्रदेश को लेकर 7 मार्च को 12 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। इनमें से 11 सर्वे में समाचार चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी का दावा किया गया है। केवल देशबंधु के एग्जिट पोल में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के संकेत दिए हैं। देशबंधु अपने एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन इसके साथ ही एक और सर्वे सूबे में अखिलेश यादव की सरकार बनवा रहे हैं।

फोर पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन में सपा की सरकार

फोर पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे के अनुसार प्रदेश में इस बार अखिलेश यादव की सरकार बनती दिख रही है। सपा को इस चुनाव में 238 सीटें मिल सकती है, वहीं बीजेपी के खाते में 157 सीटें जीतने का अनुमान है। बसपा को छह सीटें प्राप्त हो सकती हैं वहीं कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है।

बता दें कि देशबंधु के सर्वे में भी अखिलेश को सरकार बनाते हुए दिखाया गया है। डीबी लाइव के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 134 से 150 सीटें मिल सकती हैं वहीं सपा के खाते में 228 से 244 सीटें जा सकती हैं। बसपा को 10 से 24 सीटें दी गई हैं वहीं कांग्रेस के खाते में 1 से 9 सीटें आई हैं। वहीं डीबी लाइव के सर्वे में अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

अखिलेश यादव ने किया 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी का दावा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के बाद सत्तारूढ़ भाजपा का राज्य से पूरी तरह सफाया हो जाएगा और सपा की अगुवाई वाला गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा। टेलीविजन चैनलों पर दिखाए जा रहे चुनावी सर्वे में सत्तारूढ़ भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावनाएं जताई जाने पर उन्होंने कहा कि टीवी चैनल जो चाहते हैं, दिखाते हैं। सपा गठबंधन पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगा।

Tags:    

Similar News