UP Election 2022 : ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- हमारे गठबंधन से घबरा गई है BJP, हताश होकर EVM में करा रही है गड़बड़ी

UP Election 2022 : ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि हमारे गठबंधन से भाजपा घबरा गई है, भाजपा ईवीएम में हेरफेर कर रही है, हमारे लोग सतर्क हैं, मतगणना स्थल की किलेबंदी कर दी है...

Update: 2022-03-09 08:26 GMT

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने फिर साधा भाजपा पर निशाना

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब ईवीएम को लेकर हंगामा खड़ा हो रहा है| इसी क्रम में समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी दलों ने ईवीएम की हेंडलिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है| अब इसी लेकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों में हंगामा और प्रदर्शन किया| सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि हमारे गठबंधन से भाजपा घबरा गई है| भाजपा ईवीएम में हेरफेर कर रही है| हमारे लोग सतर्क हैं, मतगणना स्थल की किलेबंदी कर दी है|

बिना फोर्स के कहीं नहीं लेकर जा सकते ईवीएम

इसके साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वाराणसी में रीन गाड़ियां ईवीएम लेकर निकली है और ये बिना किसी को सूचित किए किया गया है| इसके साथ ही ओपी राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग की हेडलाइन के मुताबिक उम्मीदवार को बिना बताए और बिना फोर्स के ईवीएम को कहीं नहीं ले जाया सकता है, लेकिन उसे ढककर ले जाया गया है| ये घटना दर्शा रही है कि भाजपा हताश होकर फर्जी तरीके से गड़बड़ी कर रही है| हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को दी है|

ईवीएम में धांधली का आरोप

बता दें कि वाराणसी में यूपी कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए वाहन से जा रही ईवीएम को सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर रोका और जमकर हंगामा किया| वाहन चालक और एक कर्मी को घंटों तक अपने कब्जे में रखा और पुलिस- प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की| इस दौरान मौके पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक जोन राम कुमार और पुलिस की गाड़ी में तोड़ फोड़ भी की गई| सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ बुलंद आवाज में खूब नारेबाजी की और ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया|

सपा ने मतगणना के लिए नियुक्त किए प्रभारी

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने वाराणसी, सोनभद्र व बरेली में ईवीएम व पतपत्र मिलने की घटना के बाद अब मतगणना के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं| इनमें विधायक, एमएलसी और पूर्व सांसद तक शामिल है| सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सभी जिलों में एक-एक प्रभारी नियुक्त किए है|

सपा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

बता दें कि एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार बनती दिखाए जाने के बाद से समाजवादी पार्टी ने अपने नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा है कि भाजपा की साजिश का यह एक हिस्सा है| वहीं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि सपा ने अपनी चुनावी रणनीति पर सुनियोजित और संगठित तरीके से काम किया है| सपा गठबंधन को जनता का जितना स्नेह और समर्थन मिला है, उससे 300 से अधिक सीटें आनी तय है| 

Tags:    

Similar News