UP Election 2022 : ओमप्रकाश राजभर का जीत को लेकर बड़ा दावा, बोले- 54 में कम से कम 45-47 सीटें जीतेंगे हम

UP Election 2022 : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने 54 में से 45-47 सीटें जीतने का दावा किया है...

Update: 2022-03-07 08:57 GMT

(BJP में शामिल होने की अटकलों पर ओमप्रकाश राजभर ने तोड़ी चुप्पी)

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। नौ जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुचे हैं। वहीं इस बीच समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने 54 में से 45-47 सीटें जीतने का दावा किया है।

इन सीटों पर जीत पक्की

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर ने जीत का दावा करते हुए कहा है कि 'गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और बलिया में एक भी सीट न भाजपा को मिलेगी और न ही बसपा को मिलेगी। बनारस में 8 में से 5 सीटें हम जीतेंगे। पूर्वांचल में 54 सीटों पर चुनाव हो रहा है, इसमें हम कम से कम 45-47 सीटें जीतेंगे।'

सपा गठबंधन के 300 सीटों से जीतने का दावा

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 'जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा।' साथ ही अखिलेश यादव ने कहा है कि 'समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पूर्वांचल को अभूतपूर्व विकास की तरफ जोड़ने का काम करेंगे। पूर्वांचल को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिया गया| वो उतना ही बना है जितना समाजवादियों ने बनाया था| अभी भी वे आगे नहीं जोड़ पाए।'

आखिरी चरण में इन मंत्रियों ने किया मतदान

बता दें कि आज उत्तर प्रदेश में जारी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान में कई मंत्रियों ने अपना मत डाला है| सबसे पहले संजीव गोंड़ ने ओबरा में मतदान किया| वहीं सोनभद्र की ओबरा विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने अपनी पत्नी चोपन ब्लाक प्रमुख लीला के साथ बिल्ली मारकुंडी बूथ पर मतदान किया| उधर वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी किया मतदान| बता दें कि इस बार सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अनिल राजभर भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं|

Tags:    

Similar News