UP Election 2022 : 'पूरे स्टेट का रंग बदल रहा, वह तो सरकारी आवास है', जयंत चौधरी ने साधा निशाना

UP Election 2022 : जयंत चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को स्वतंत्र रूप से मताधिकार का अधिकार है और उसका हनन नहीं होना चाहिए, उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है....

Update: 2022-03-03 14:52 GMT

UP Election 2022 : 'पूरे स्टेट का रंग बदल रहा, वह तो सरकारी आवास है', जयंत चौधरी ने साधा निशाना

UP Election 2022 : राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर के पीड़ित परिवारों को न्याय तभी मिलेगा जब भाजपा (BJP) सत्ता से बेदखल होगी। चौधरी ने कहा कि ईवीएम के सवाल पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन पोस्टल बैलेट में जरूर गड़बड़ियां सामने आई हैं, जो मेरे संज्ञान में हैं।

वहीं अयोध्या (Ayodhya) में डीएम आवास के बोर्ड का रंग बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे स्टेट का रंग बदल रहा है तो वह तो सरकारी आवास है। रालोद मुखिया वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे जहां मीडिया के सवालों पर उन्होंने ये बातें कहीं।

जयंत चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को स्वतंत्र रूप से मताधिकार का अधिकार है और उसका हनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है। लखीमपुर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ हुई घटना का दर्ज आज भी बनारस के किसान तक महसूस कर रहे हैं। उस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को न्याय तभी मिलेगा जब भाजपा सत्ता से बेदखल होगी।

उन्होंने गरीबों को आवास दिए जाने के भाजपा के आंकड़े और यूक्रेन से 12 हजार भारतीय छात्रों को वापस लाने के आंकड़ों को झूठा बताया और कहा कि भाजपा के सभी आंकड़े झूठे हैं। अगर उनसे छात्रों का नाम और पता पूछ लिया जाए तो वह बता नहीं पाएंगे।

रालोद प्रमुख ने सरकार के मुफ्त राशन योजना पर तंज कसते हुए कहा कि राशन बांटा अच्छा किया लेकिन भाजपा का यह कहना कि तुमने मेरा नमक खाया है और इस नमक के खातिर भाजपा को वोट करो, यह जलालत वोटर न कभी सहा है और न कभी सहेगा।

Tags:    

Similar News