UP Election 2022 : यूपी में समाजवादी पार्टी की बन रही सरकार - दूसरे नंबर पर भाजपा - DB Live Opinion Poll

UP Election 2022 Opinion Poll : डीबी लाइव के ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को उत्तर प्रदेश में 144-152, समाजवादी पार्टी को 203 से 211 और बसपा को 12 से 20, कांग्रेस को 19-27 और अन्य को 5 से 3 सीटें मिल सकती हैं....

Update: 2022-01-11 12:52 GMT

गऊ और मऊ को सताने वाले 10 मार्च को धुआं-धुआं हो जाएंगे।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग (Election Commission Of India) द्वारा किया जा चुका है। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होना है। ऐसे में तमाम समाचार चैनलों ने अपने ओपिनियन पोल दिखाने शुरु कर दिए हैं।

डीबी लाइव के ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा (BJP) को उत्तर प्रदेश में 144-152, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को 203 से 211 और बसपा (BSP) को 12 से 20, कांग्रेस (Congress) को 19-27 और अन्य को 5 से 3 सीटें मिल सकती हैं।


एबीपी न्यूज सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को 223 से 235 सीटें मिल सकती हैं जबकि समाजवादी पार्टी को 145 से 157, बसपा को 8-18, कांग्रेस को 3-7 और अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

पोल्सट्रेट न्यूज एक्स के ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को प्रदेश में 235 से 245 सीटें मिल सकती हैं जबकि समाजवादी पार्टी को 120 से 130 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीएसपी को 13 से 18 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 4 से 5 और अन्य को 3 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ वीटो के ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को 240, समाजवादी पार्टी को 143, बसपा को 10, कांग्रेस को 8 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। 

बता दें कि यूपी चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को तगड़ा झटका लगा है। योगी सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। मौर्य को पार्टी में शामिल करते हुए सपा ने स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय का इंकलाब होगा। बाइस में बदलाव होगा।

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को  लिखे पत्र में लिखा- "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है, किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।"

इसके अलावा तिलहर से भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा भी मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बांदा की तिंदवारी सीट से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति व बिल्हौर से भाजपा विधायक भगवती सागर भी इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में संभावना है कि तमाम ओपिनियन पोल पलट सकते हैं और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सकती है। 

Tags:    

Similar News