UP Election 2022 : 'टीम के कप्तान, उप कप्तान सहित अबतक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक', अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

UP Election 2022 : दामी उम्मीदवारों को लेकर अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है....

Update: 2022-01-25 14:34 GMT

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा पर फिर हमला

UP Election 2022 :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में लिखा कि भाजपा (BJP) की टीम का कप्तान, उप कप्तान और अबतक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक है।

बता दें कि सोमवार को समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। तब से पार्टी लगातार भाजपा पर हमले कर रही है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- उप्र में भाजपा की टीम का कप्तान, उप कप्तान और अबतक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक है..और दिल्ली की टीम में तो साक्षात..उनके सम्मान में ...भाजपा लखनऊ की जगह लखीमपुर को राजधानी घोषित कर दे।

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 159 उम्मीदवारों की लिस्ट (Samajwadi party candidate list) जारी कर दी है। अखिलेश यादव की मंजूरी मिलने के बाद जारी की गई इस लिस्ट में पहले, दूसरे चरण समेत अन्य चरणों के उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी की 159 उम्मीदवारों की नई लिस्ट में अखिलेश यादव का नाम सबसे पहले है। लिस्ट के मुताबिक अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सपा की लिस्ट में शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट ने नाहिद हसन को उम्मीदवार बनाया गया है। रामपुर विधानसभा सीट से आजम खां को उम्मीदवार घोषित किया है। सपा के दोनों ही उम्मीदवार इस समय जेल में बंद है। आजम खां के बेटे अब्दुला आजम खां को सपा ने स्वार विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है, जिसकी हाल में ही जेल से जमानत हुई है। अब्दुला आजम खां 2017 में विधायक बने थे, लेकिन फर्जी दस्तावेजों के चलते उनकी विधायकी रद्द कर दी गई। साथ ही जेल भी जाना पड़ा।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। दस फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पहले चरण का मतदान होगा। ठीक एक महीने बाद चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे। 

Tags:    

Similar News