UP Election 2022 : मतदाताओं पर भड़कीं भाजपा विधायक, 'रुपया-पैसा सब खा गए, सुविधाएं ले लीं,अब वोट मांगते हैं तो नमस्‍कार भी स्वीकार नहीं करते'

UP Election 2022 : भाजपा उम्मीदवार सरिता ने कहा कि योगी जी की सरकार में आपकी सुविधाओं के लिए पैसा आ रहा है, सब काम हो रहा है, सबका साथ और सबका विश्वास के साथ काम हो रहा है, आज ऐसी परिस्थितियां बनी कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है....

Update: 2022-02-17 14:00 GMT

(मतदाताओं पर भड़कीं भाजपा विधायक सरिता आर्य)

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के दो चरणों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही अब बाकि चरणों के सभी दलों का प्रचार जोरो शोरों से चल रहा है। इस बीच इटावा (Etwah) सदर से मौजूदा विधायक व भाजपा उम्मीदवार सरिता भदौरिया (BJP MLA Sarita Bhadauria) ने विधानसभा क्षेत्र के गाव काकरपुर में लोगों से संबोधित करते हुए कहा कि लोग रुपया खा गेए, पैसा खा गए और मुंह से नहीं बोल रहे हैं। नमस्कार भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं। यह कहां का न्याय है।

भाजपा विधायक (BJP MLA Sarita Bhadauria) ने लोगों से कहा कि अगर आपको इतना ही खराब लग रहा था तो आप पहले ही कह देते कि तुम्हारा गल्ला नहीं खाएंगे। ये तो ईमानदारी नहीं है न, सब कुछ ले लिया, रुपया ले लिया, गल्ला हमें मिले, सुविधाएं हमें मिले, आवास हमे मिले लेकिन जब हम वोट देने जाएंगे तब न हमें राष्ट्रवाद दिखेगा और न भारत हमें दिखेगा।

विधायक यही नहीं रुकीं और आगे बोलीं कि पार्टी ने जो भी वादा किया उस पूरा किया। कानून व्यवस्था दुरुस्त की, आपको कई तरह की सुविधाएं दीं, फिर भी आप हमारा नमस्कार स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि सभी प्रत्याशियों की कुंडली आपके पास है। मेरी कुंडली भी आप जानते हैं। समाजवादी पार्टी वाले परेशान हैं। उन्हें पता है कि राजपूत समाज का एक भी भी वोट उनके पास नहीं जा रहा है। जो जैसा बोया है, वो वैसा ही काट रहा है। वे लोग आपको मैसेज दिए हैं कि राम मंदिर के साथ वे नहीं खड़े हैं, वे तो विरोध में खड़े हैं।

भाजपा उम्मीदवार सरिता ने आगे कहा कि योगी जी की सरकार में आपकी सुविधाओं के लिए पैसा आ रहा है। सब काम हो रहा है। सबका साथ और सबका विश्वास के साथ काम हो रहा है। आज ऐसी परिस्थितियां बनी कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

उन्होने कहा कि भाजपा में सबका सम्मान बढ़ा, सबका कल्याण हुआ। योगी सरकार जनता के हित में जनता के लिए काम कर रही है। किसान से लेकर खिलाड़ी तक सबके लिए काम किया जा रहा है। विपक्ष लोगों को भड़का रहा है।

Tags:    

Similar News