UP Election Result 2022 : गोदी मीडिया के एग्जिट पोल पर न करें ऐतबार, करिए इंतजार, अखिलेश यादव आ रहे हैं

UP Election Result 2022 : एग्जिट पोल रिजल्ट बाजार से तय होता न कि जनता की रूझानों से। जनता का मत तो कुछ और ही है। 10 मार्च को ईवीएम खुलने दीजिए। गोदी मीडिया वालों के मुंह हो जाएंगे बंद।

Update: 2022-03-08 08:05 GMT

UP Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल ( Exit poll 2022 ) के रिजल्ट आ गए हैं। एग्जिट पोल के अधिकांश सर्वे में यूपी में भाजपा की वापसी की बातें सामने आई हैं। इसके उलट सोशल मीडिया ( Social Media )  प्लेटफॉर्म ट्विटर ( Twitter Trend )  पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) की सत्ता में वापसी लेकर खबरें ट्रेंड कर रही हैं। बड़े पैमाने पर ट्विटर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि सोमवार को जो एग्जिट पोल के रिजल्ट आये वो गोदी मीडिया ( Godi Media ) का खेल है। इनमें कोई दम नहीं है।

सपा समर्थकों का कहना है कि ऐसा बाजार की वजह से हो रहा है। एग्जिट पोल रिजल्ट ( Exit Poll Result 2022 )  बाजार से तय होता न कि जनता की रूझानों से। जनता का मत तो कुछ और ही है। खैर, इस टाइम ट्विटर पर सपा की सत्ता में वापसी ट्रेंड कर रहा है।फिलहाल,अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav )  के समर्थक 2017 के एग्जिट पोल का रिजल्ट पोस्ट कर उसका मजाक उड़ा रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं इस बार साइकिल दौड़ेगी और अखिलेश सीएम बनेंगे। ?

रहें सावधान, ईवीएम की करें रखवाली

मदुला लक्ष्मीनारायण यादव @मद्दुला यादव नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा हैकि जहां सभी लोकल चैनल वाले सपा का बहुमत दिखा रहे हैं वहीं सभी राष्ट्रीय चैनल भाजपा का बहुमत दिखा रहे हैं। आप सभी लोग सावधान रहें। ईवीएम की रखवाली ठीक से करें। सपा सरकार बनाने जा रही है #10_मार्च_अखिलेश_आ_रहेन_है, #ExitPoll #ExitPoll

अखिलेश को सीएम बनने से गोदी मीडिया वाले नहीं रोक सकते

@TheAngryHumann ने टिृवटर पर लिखा है कि #10_मार्च_अखिलेश_आ_रहें_हैंं

गोदी मीडिया वाले अल्ट्रा प्रो मैक्स फर्जी एग्जिट पोल सच्चाई और वास्तविकता को नहीं बदलते सकते। अपने कर्म के बल पर 10 मार्च को सपा की वापस तय है। अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।

प्रदीप यादव @प्रदीप57777747 ने लिखा है कि पिछले एग्जिट पोल का रिकॉर्ड है। गोदी मीडिया 90% फेल साबित हुआ था। बहुत से चुनाव विज्ञानी और वरिष्ठ पत्रकार परिणाम के बाद यह कह रहे हैं कि अखिलेश यादव भारत के साथ-साथ एक मजबूत नेता बनेंगे। डिमोटिवेट न करें। @yadavakhilesh

15 लाख की तरह एग्जिट पोल का दावा भी जुमला

अक्शा Aksha@Aksha00786 का कहना है कि आप एग्जिट पोल पर उतना ही विश्वास करें जितना आपके बैंक खाते में 15 लाख हैं! #10_मार्च_अखिलेश_आ_रहेन_हैं। 

पश्चिम बंगाल चुनाव में भी गोदी मीडिया ने भाजपा की सरकार बनने के सपने लोगों को दिखाये थे। 

UP Election Result 2022 : बता दें कि सातों चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश एग्जिट पोल में बताया गया है कि यूपी में भाजपा सरकार दोबारा सत्ता में आ रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। 

Tags:    

Similar News