UP Election Results 2022 Live Updates : 'अब आदत बन गई है यूं ही जीने की...' रुझानों में कांग्रेस को पीछे देख अलका लांबा ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

UP Election Results 2022 Live Updates : रुझानों के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बहुमत हासिल कर ली है, वहीं सपा भी काफी पीछे नहीं है, कांग्रेस और बसपा बहुत पीछे चल रहे है, कांग्रेस को रुझान में पीछे देख अलका लांबा की भड़ास सामने आई है...

Update: 2022-03-10 07:11 GMT

UP Election Results 2022 Live Updates : उत्तर प्रदेश में 403 के लिए मतदान जारी है| रुझानों के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बहुमत हासिल कर ली है| वहीं सपा भी काफी पीछे नहीं है| कांग्रेस और बसपा बहुत पीछे चल रहे है| सभी राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं द्वारा रुझानों पर प्रतिक्रिया जारी है| इसी बीच कांग्रेस को रुझान में पीछे देख अलका लांबा की भड़ास सामने आई है| उन्होंने भी ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है|

अलका लांबा ने रुझानों पर दी ये प्रतिक्रिया

बता दें कि मतगणना के रुझानों में कांग्रेस को सबसे पीछे देख अलका लांबा ने ट्वीट कर जनता से अपनी बात कही है| अलका लांबा ने लिखा है कि 'कितने लोग अभी भी मानते हैं कि देश में महंगाई है| बेरोजगारी है| गरीबी है| अराजकता-अपराध है| महिला अपराध हैं| किसान - मजदूर बेहाल हैं| सरहदों पर मिल रही हमें चुनौती है| लोग इन सबसे दुखी और परेशान हैं| मुझे लगता है अब आदत बन गई है यूं ही जीने की, लोगों को मेरी शुभकामनाएं|'

बता दें कि इससे पहले भी मतगणना के शुरुआती रुझानों को देखते हुए अलका लांबा ने ट्वीट किया था| अलका लांबा ने कांग्रेस को पीछे देख ट्वीटर पर 'हे राम' लिखा था|

Tags:    

Similar News