UP Election Results 2022 Live Updates : रुझानों पर न दें ध्यान, लोकतंत्र की होगी जीत, सपा गठबंधन के पक्ष में आएगा परिणाम- सपा

UP Election Results 2022 Live Updates : समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे...;

Update: 2022-03-10 05:57 GMT
upchunav2022

(अखिलेश यादव का अभी-अभी किया गया एक ट्वीट चर्चा बटोर रहा)

  • whatsapp icon

UP Election Results 2022 Live Updates : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है| इस बीच राजनीतिक पार्टियों और राज नेताओं की रुझानों को लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है| इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट करते हुए रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है| साथ ही अपने कार्यकर्ताओं पर समर्थकों से मतगणना केंद्र पर डटे रहने की अपील की है|

समाजवादियों का बढ़ाया हौसला

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि 'सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे| 

अखिलेश यादव ने भी दी थी शुरूआती रुझानों पर प्रतिक्रिया

बता दें कि इससे पहले शुरुआती रुझानों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था| साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि हौसलों का इम्तिहान अभी बाकि है|

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का| वक्त आ गया है अब 'फैसलों' का| मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! 'लोकतंत्र के सिपाही' जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!

Tags:    

Similar News