Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत नहीं लड़ेंगे चुनाव, नड्डा को लिखा पत्र

Uttarakhand Election 2022 : त्रिवेंद्र रावत साल 2017 में मुख्यमंत्री बने और पिछले साल मार्च तक पद पर रहे। इसके बाद तीरथ रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया, फिर उन्हें हटाकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया था...

Update: 2022-01-19 11:44 GMT

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) न लड़ने का फैसला किया है। इसको लेकर उन्होंने भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को पत्र भी लिखा है। पत्र में त्रिवेंद्र ने लिखा कि कृपया उत्तराखंड चुनाव लड़ने के मेरे अनुरोध को स्वीकार करें ताकि मैं पार्टी का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। 

पत्र में त्रिवेंद्र रावत ने लिखा, माननीय अध्यक्ष जी विनम्र भाव से आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हुई है व युवा नेतृत्व श्री पुष्कर धामी (Pushkar Singh Dhami) के रूप में मिला है। बदली राजनीतिक परिस्थितियों में मुझे विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Election 2022) नहीं लड़ना चाहिए। मैं अपनी भावनाओं से पूर्व में ही अवगत करा चुका हूं। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। राष्ट्रीय सचिव, झारखंड प्रभारी, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2014 में सह प्रभारी की जिम्मेदारी मैंने निभाई। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश चुनाव अभियानों में काम किया है।

उन्होंने आगे लिखा कि अब उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य में चुनाव है। श्री धामी के नेतृत्व में पुन: सरकार बने उसके लिए पूरा समय लगाना चाहता हूं। अत: आपसे पुन: अनुरोध है कि मेरे चुनाव न लड़ने के अनुरोध को स्वीकार करें ताकि मैं अपने संपूर्ण प्रयास सरकार बनाने के लिए लगा सकूं।

बता दें कि त्रिवेंद्र रावत साल 2017 में मुख्यमंत्री बने और पिछले साल मार्च तक पद पर रहे। इसके बाद तीरथ रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया, फिर उन्हें हटाकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। भाजपा सरकार में पांच साल के भीतर तीन मुख्यमंत्रियों की बदली इस बार चुनाव में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Tags:    

Similar News