Kanpur News: जब प्रियंका से लिपटकर फूट-फूटकर रोई मां, सीन देख गमगीन हो गया पूरा माहौल

हम बहुत गरीब हैं। कैसे गरीबी में लड़की को पढ़ाया-लिखाया। फिर उस दिन गला दबाकर मार दिया दिया गया। हमें अब तक कोई न्याय नहीं मिला। हमें न्याय दिला दो दीदी... ये उस मां के शब्द थे...

Update: 2022-02-17 04:35 GMT

(रेलबाजार में गैंगरेप पीड़िता की मां से मिलती प्रियंका गांधी)

Kanpur News: हम बहुत गरीब हैं। कैसे गरीबी में लड़की को पढ़ाया-लिखाया। फिर उस दिन गला दबाकर मार दिया दिया गया। हमें अब तक कोई न्याय नहीं मिला। हमें न्याय दिला दो दीदी... ये उस मां के शब्द थे। कानपुर पहुँची प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi In Kanpur) को अपने सामने पाकर जिस वक्त लिपटकर मां ने रोना शुरू किया तो वहां मौजूद लोग भी गमगीन हुए बिना नहीं सके। खुद प्रियंका गांधी की आंखों में आंसूं छलक आए।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने काफी देर रो लेने के बाद उस मां को किसी तरह चुप कराया और न्याय मिलने की उम्मीद बंधाई। तब जाकर वह मां शांत हुई। दरअसल कानपुर के रेलबाजार थानांतर्गत गैंगरेप के बाद हत्या कर मारी गई युवती की मां से प्रतियंका ने किदवई नगर में मुलाकात की। मां के आंसू देख प्रियंका ने कार से उतकर जैसे ही उन्हें गले लगाया वह फफककर रो पड़ी। इस दौरान प्रियंका खुद भी भावुक हो गईं। 

इतना कचरा तो किसी शहर में नहीं दिखा 

रोड शो के दौरान प्रियंका सोटे वाले हनुमान मंदिर के पास पहुँची। उन्होने लोगों से कहा अपना हक मांगो..मैं देखती हूँ कौन लाठी डेडों से मारता है। सभी को सड़क, पानी, बिजली की बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। यहां तो एक किलोमीटर तक सड़क पर कचरा पसरा है। इतना कचरा तो किसी शहर में नहीं दिखा जितना यहां है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने छोटे दुकानदारों के लिए कुछ नहीं किया। 

कांग्रेस ने जितना बनाया BJP बेच रही

शाम को रतनलाल नगर के जैना पैलेस पहुँची प्रियंका ने कहा, कानपुर एक समय दिल्ली से बी बड़ा शहर होता था। लेकिन अब यहां सबकुछ बदल गया है। पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने जितना बनाया भाजपा सरकार अब उसे बेच रही है। भाजपा ने महिलाओं को सक्षम बनाने के बजाए एक बोरा राशन, गैस सिलिंडर पकड़ा दिया है। खाते में थोड़ा पैसा डालकर इन्हीं चीजों पर निर्भर कर दिया है।  

Tags:    

Similar News