Chhath Puja : दिल्ली में छठ का त्योहार सूर्य के अर्घ देने से अधिक पार्टियों के प्रसाद बांटने का बना पर्व

Chhath Puja : दिल्ली में घुसते ही यमुना जहर और विषधारी हो जाती है। जो यमुना पहाड़ों से निकलते वक्त जीवनदायिनी होती है वह राजधानी दिल्ली में आने के साथ हर तरह के जीवों की विनाषिनी बन जाती है।

Update: 2021-11-09 11:51 GMT

Chhath Puja : दिल्ली में छठ पर्व के बहाने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की भावनाओं से खेलने के काम में जुटी आप और बीजेपी फरेब की नाव पर सवार हैं। दोनों ही पार्टियों के प्रतिनिधि चैनलों पर बैठकर एक-दूसरे की तु-तु मैं करके सोचते हैं कि इससे छठ पर्व का चुनावी माइलेज वह ले जाएंगे, लेकिन असलियत यमुना खुद बयां कर देती है।

बिहार का प्रसिद्ध महापर्व छठ जो दिल्ली में बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है उसकी असलियत यह है कि यह सूर्य के अर्घ देने के त्योहार से अधिक पार्टियों के प्रसाद बांटने का पर्व अधिक बन गया है। लेकिन सचाई यह है कि आस्था के कारण मजबूर श्रद्धालू जहर उगलती यमुना में ही डुबकी लगाने को मजबूर हैं।

दिल्ली में घुसते ही यमुना जहर और विषधारी हो जाती है। जो यमुना पहाड़ों से निकलते वक्त जीवनदायिनी होती है वह राजधानी दिल्ली में आने के साथ हर तरह के जीवों की विनाषिनी बन जाती है।

Tags:    

Similar News