Video : गुजरात में आज 89 सीटों पर होने वाले रण का Live Analysis, जानिए क्या रहने वाला है सूरत-ए-गुजरात

Gujrat Assembly Election 2022: सौराष्ट्र की अगर बात करें तो पाटीदार फैक्टर प्रभावी रहता है। यहां पिछली बार कांग्रेस ने 54 में से 35 सीटें जीती थीं। भाजपा क़ो यहां से बढ़त मिलती दिखाई नहीं दे रही है...

Update: 2022-12-01 09:16 GMT

Gujrat Assembly Election 2022: आज की 1 तारीख क़ो पहले चरण की 89 सीटों पर हो रहे चुनाव में कक्ष, मोरबी, सुरेन्द्रनगर, राजकोट, द्वारिका, पोरबंन्दर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर और मोतार में चुनाव होना है। इसके अलावा दूसरा जो एरिया है दक्षिण गुजरात का जिसमें नर्मदा, तापी, भरूच, नवसारी, डांग और सूरत। इन दोनों विस्तार की बात करें तो पिछली बार कक्ष से भाजपा की 4 सीटें और 2 सीटें कांग्रेस की रही थीं। लेकिन बाद में कांग्रेस की ये दोनों सीटें बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

इसके अलावा सौराष्ट्र की अगर बात करें तो पाटीदार फैक्टर प्रभावी रहता है। यहां पिछली बार कांग्रेस ने 54 में से 35 सीटें जीती थीं। भाजपा क़ो यहां से बढ़त मिलती दिखाई नहीं दे रही है। वहीं दक्षिण गुजरात की बात करें तो बीजेपी यहां से मज़बूत है। भाजपा के जो प्रदेश अध्यक्ष हैं सीआर पाटिल उनका गढ़ है ये। सीआर पाटिल एक बड़े फासले से यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं ऐसे में उनका प्रभाव यहां कम करके नहीं आंका जा सकता है।

आगे डांगी और तापी दो ट्राइबल एरिया हैं। यहां कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा की बढ़त दिखाई दे रही है। इसके बाद सूरत मांगरोट सीट है, मुकेश पटेल जो ऊर्जा मंत्री हैं उनकी सीट समेत यहां की 2 से 3 विधानसभाओं क़ो छोड़ दें तो लगभग 12 से 13 सीटों पर उम्मीदवारों क़ो रिपीट किया गया है। भाजपा नें पिछले बार के ही उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।

गुजरात इलेक्शन 2022 की पूरी गड़ित वाला वीडियो इस लिंक पर भी देख सकते हैं Janjwar Media

Tags:    

Similar News