98 साल के इतिहास में Disney को मिली पहली महिला अध्यक्ष, जानिए Susan Arnold के बारे में, जिनके हाथों में कंपनी ने सौंपी बागडोर

Walt Disney Chairmam: साल 2008 में सूजन का नाम Fortune Magazine ने बिजनेस क्षेत्र की 50 ताकतवर महिलाओं की सूची में 7वें स्थान पर शामिल किया। साल 2005 में Forbes के 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में भी सूजन ने अपना नाम दर्ज कराया...

Update: 2021-12-03 13:39 GMT

(Walt Disney को 98 साल के इतिहास में मिली पहली महिला अध्यक्ष)

Susan Arnold: बच्चों का मनपंसद चैनल Disney भला किसे याद नहीं होगा। सालों से Donald Duck और Mickey Mouse जैसे एतिहासिक कार्टून शो बनाने वाली कंपनी Disney आज भी बच्चों से साथ साथ सभी उम्र के लोंगों का पसंदीदा चैनल है। मनोरंजन दुनिया की प्रमुख कंपनी में अपना नाम शुमार कर चुकी कंपनी द वॉल्ट डिज्नी ( The Walt Disney) के नए अध्यक्ष की तलाश अब खत्म हो गई है। मनोरंजक कंपनी Disney ने अपने 98 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला के हाथों में बोर्ड अध्यक्ष की कमान सौंपी हैं। मौजूदा अध्यक्ष के इस्तीफे की घोषणा के बाद कंपनी ने 67 साल की सूजन अर्नोल्ड (Susan Arnold) को डिज्नी के नए बोर्ड अध्यक्ष (Disney Board Chairman) के रूप में चुना है। बता दें कि सूजन (Susan Arnold) पिछले 14 साल से डिज्नी बोर्ड की सदस्य रही हैं और 31 दिसंबर से मौजूदा अध्यक्ष बॉब इगर (Bob Iger) की जगह लेंगी। कंपनी के मौजूदा बोर्ड अध्यक्ष बॉब ने करीब 15 साल तक इस पद पर काम करने के बाद पिछले वर्ष इस्तीफे की घोषणा की थी। वे इस महीने के 31 तारीख को कंपनी छोड़ देंगे। इगर के बाद सूजन पद संभालेंगी।

दुनिया की प्रमुख मनोरंजन कंपनी डिज्नी द्वारा बोर्ड चेयरमैन घोषित किए जाने के बाद सूजन ने एक बयान में कहा कि, "जिस तरह मैं बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में इस नई भूमिका में कदम रखने जा रही हूं, मैं उम्मीद करती हूं कि डिज्नी के शेयरधारकों के दीर्घकालिक हितों की सेवा करना जारी रखूं। इसी के साथ कंपनी के सीईओ बॉब चापेक (Disney CEO Bob Chapek) के साथ मिलकर काम करूंगी क्योंकि उन्होंने कंपनी की रचनात्मक उत्कृष्टता और नवाचार की सदियों पुरानी विरासत को आगे बढ़ाया है।"

बता दें की सूजन अर्नोल्ड ने इससे पहले अमेरिका की कुछ प्रसिद्ध कंपनियों में अहम भूमिका निभाई है। पिछले आठ सालों से उन्होंने कार्लाइल ग्रुप (Carlyle Group) में एग्जीक्यूटिव के तौर पर योगदान दिया है। इसके अलावा सूजन ने उपभोक्ता वस्तुओं की दिग्गज कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल और फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स (McDonalds) में काम कर चुकी हैं।

Susan Arnold का जीवन और करियर

8 मार्ज 1954 में जन्मीं सुसान अर्नोल्ड  एक अमेरिकी बिजनेस वूमन हैं। वे एक समलैंगिक महिला हैं। उन्होंने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय (University of Pennsylvani) से कला संकाय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। फिर पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी (Pittsburgh University) से सूजन ने मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Master in Business Administration) की उपाधि प्राप्त की। साल 2008 में उन्हें Fortune Magazine ने बिजनेस क्षेत्र की 50 ताकतवर महिलाओं की सूची में 7वें स्थान पर शामिल किया। साल 2005 में Forbes के 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में भी सूजन ने अपना नाम दर्ज कराया। सूजन अर्नोल्ड के नाम इस तरह की कई अन्य उपलब्धियां दर्ज हैं।

वर्तमान में सूजन अर्नोल्ड द वॉल्ट डिजनी कंपनी के बोर्ड के सदस्य (Board Member of Disney) के साथ-साथ कार्लाइल पोर्टफोलियो निवेश कंपनी एनबीटीवाई (NBTY) में कार्यरत हैं। वह 2008 से मैकडॉनल्ड्स कंपनी (McDonalds) के बोर्ड की सदस्य भी हैं। साल 2004 वह प्रोक्टर एंड गैंबल कंपनी की वाइस चेयरमैन और 2007 में कंपनी की अध्यक्ष के तौर पर काम किया। साल 2009 में उन्होंने इस कंपनी से रिटायरमेंट ले लिया। 2 दिसंबर, 2021 को उन्हें द वॉल्ट डिजनी कंपनी में बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और डिज़नी के 98 साल के इतिहास में अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला बनीं।

Tags:    

Similar News