Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam Kaisa Hai: दिल्ली-यूपी में छाया कोहरा, बूंदाबांदी के बीच कंपाने वाली ठंड की होगी दस्तक

Janjwar Desk
7 Dec 2021 3:57 AM GMT
Aaj ka Mausam Kaisa Hai: दिल्ली-यूपी में छाया कोहरा, बूंदाबांदी के बीच कंपाने वाली ठंड की होगी दस्तक
x

दिल्ली यूपी में छाया कोहरा, बारिश की संभावना

Kaisa Rahega Aaj ka Mausam: आज से यूपी में ठंड़ बढ़ने का पूर्वानुमान है। राज्य में आज का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में चलने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी...

Aaj ka Muasam 7 December 2021: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ों में पिछले कई दिनों से बर्फबारी हो रही थी। इसके कारण मैदानी इलाकों वाले राज्यों में तेज हवा चल रही थी लेकिन अब ये विक्षोभ आगे बढ़ गया है। इस वजह से आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा लेकिन अब कंपा देने वाली ठंड शुरू हो जाएगी। 7 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली कोहरे से ढकी हुई नजर आई। आज यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान हैं। वहीं दिल्ली में आज हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

UP Weather Update: दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आज से यूपी में ठंड़ बढ़ने का पूर्वानुमान है। राज्य में आज का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में चलने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसी के साथ धीरे-धीरे कुहासा भी बढ़ने की संभावना है। वहीं राजधानी लखनऊ में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। शाम में लोगों को कंपा देने वाली ठंड का एहसास होगा। लखनऊ में आज दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर तक लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश शहरों में बारिश की संभावना नहीं है। कुछ जगह बादल छाए हुए हैं जिससे हल्की बारिश की छींटें हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम: चक्रवाती तूफान 'जवाद' के गुजरने के बाद देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने मंगलवार 7 दिसंबर को कहा कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय इलाकों के ऊपर निम्न दबाव का केंद्र बना हुआ है। इस कम दबाव के चलते असम के त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही दक्षिण असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिल-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी के आसार हैं। कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन इंच जबकि ऊंचाई वाले जगहों पर 6-7 इंच तक बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान, गुजरात के साथ-साथ उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं।

इसके अलावा 8 और 9 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Next Story

विविध