Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Kaun Hai Piyush Jain: कौन है पीयूष जैन, जिसके घर मिला कैश ही कैश, क्या हैं आरोप, जानें सबकुछ

Janjwar Desk
25 Dec 2021 10:07 AM GMT
kanpur news
x

(कारोबारी पियूष जैन और उसके घर से मिला नोटों का जखीरा)

Kaun Hai Piyush Jain: घर में सीसीटीवी नहीं है लेकिन घर के बाहर और छतों पर कंटीले तारों की फेसिंग है। जिनमें रात को करंट दौड़ता था। घर के अंदर काले शीशे लगे हैं। जिससे कोई अंदर की हलचल ना देख सके...

Kaun hai Piyush Jain: कानपुर में बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर पर छापेमारी में कुल 180 करोड़ रूपये से अधिक की रकम बरांमद की गई है। कारोबारी के घर नोटों का ढेर देखकर छापा मारने पहुंची टीम की आंखे भी फटी की फटी रह गई। टीम को नोट गिनने के लिए 6 मशीनें मंगानी पडी। वहीं इत्र कारोबारी के बेटे प्रत्यूष जैन को डीजीजीआई टीम ने कल हिरासत में भी ले लिया था।

बता दें कि रेड (Raid) के दौरान बरामद किए गए 177 करोड़ रुपयों को पहली खेप में 13 डिब्बों में और दूसरी खेप में 17 बक्सों में रखकर रिजर्व बैंक में जमा कराया गया है। पीयूष जैन के घर कानपुर जूही स्थित आनंदपुरी के घर में एक तहखाना भी मिला है। जिसकी दीवारों में भी कैश बरामद हुआ। इतने कैश को गिनने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मदद लेनी पड़ी।

पीयूष जैन कौन हैं?

पियूष जैन के घर से बरामद नोटों का जखीरा

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष जैन कन्नौज के बड़े इत्र कारोबारी हैं। उनका मूल निवास कन्नौज के छपट्टी मोहल्ले में होली चौक है। उनके कानपुर और कन्नौज में घर के अलावा इत्र की फैक्ट्री, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप भी हैं। पीयूष जैन का मुंबई में भी घर, हेड ऑफिस और शोरूम हैं। कारोबारी की कंपनियां मुंबई में भी रजिस्टर हैं। अधिकारियों ने बताया कि पीयूष जैन के पास तकरीबन 40 कंपनियां हैं। इनमें 2 मिडिल ईस्ट में हैं। जैन के मुंबई के शोरूम से परफ्यूम देश और विदेश में बिकता है।

खुद से खड़ा किया साम्राज्य

इत्र कारोबारी पियूष जैन मुलरूप से कन्नौज के छिपट्टी के रहने वाले हैं। वर्तमान समय वह जूही के आनंदपुरी में रहते हैं। पियूष व उसके बड़े भाई अमरीष जैन कन्नौज में कंपाउंड किंग (गुटखा व इत्र में शामिल होने वाला सामान) के नाम से मशहूर हैं। दोनो भाईयों ने खुद ही मेहनत कर पढ़ाई की जिसके बाद अपना कारोबार शुरू किया। यह लोग पहले गुटका कंपनियों को कच्चा माल भेजते थे। फिर इत्र के कारोबार में आ गये। दोनो भाई अब 40 से अधिक कंपनियों के मालिक हैं।

घर के बाहर रात का करंट

पर्फ्यूम कारोबारी पियूष जैन ने साल 2007 में आनंदपुरी में मकान खरीदा था। लेकिन खुद कभी-कभी ही आते थे। बेटा प्रत्युष व प्रियांश यहीं रहते थे। बताया जाता है कि घर में अकूत दौलत होने के चलते गिने चुने लोग ही आते थे। घर में सीसीटीवी नहीं है लेकिन घर के बाहर और छतों पर कंटीले तारों की फेसिंग है। जिनमें रात को करंट दौड़ता था। घर के अंदर काले शीशे लगे हैं। जिससे कोई अंदर की हलचल ना देख सके।

अखिलेश के करीबी होने की उड़ी अफवाह

कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पीयूष जैन अखिलेश यादव के करीबी हैं। लेकिन यह बात सच नहीं निकली। दरअसल पियूष इत्र कारोबारी हैं जिसका एक महीने पहले अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी इत्र भी लॉन्च किया जाना बताया जा रहा। पर यह इत्र पंपी जैन ने लांच किया था। पीयूष का परिवार कानपुर के आनंदपुरी कॉलोनी में 8 सालों से रह रहा है। कन्नौज में भी उनका घर है लेकिन वह सार्वजनिक तौर पर वहां कम ही नजर आते रहे हैं।

Next Story

विविध