Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत खराब, सीने में दर्द के बाद एम्स में भर्ती

Prema Negi
10 May 2020 5:41 PM GMT
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत खराब, सीने में दर्द के बाद एम्स में भर्ती
x

देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का — मनमोहन सिंह के इस वायरल बयान की क्या है सच्चाई

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स में कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं...

जनज्वार। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आज रविवार 10 मई की रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स में कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना पर बोले डॉ. मनमोहन सिंह, बिना आक्रामक परीक्षण सुविधाओं के भारत को चुनौती पर जीत पाना होगा मुश्किल

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नासाज तबीयत पर उनके करीबी लोगों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। वे फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। एम्स के डॉक्टर मनमोहन सिंह का इलाज कर रहे हैं, वे जल्द ही ठीक हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें : मीडिया से बात करते हुए मुझे कभी नहीं लगा डर : मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य खराब होने और एम्स में भर्ती होने की जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है, 'देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'



?s=20

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे हैं। मई 2004 से लेकर मई 2014 तक लगातार 10 साल वो भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। इससे पहले वे देश के वित्त मंत्री के बतौर भी अपनी सेवायें दे चुके हैं। उन्हें एक बहुत अच्छा अर्थशास्त्री माना जाता है। जून 1991 से मई 1996 तक मनमोहन सिंह ने देश के 22वें वित्त मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं।

Next Story

विविध