Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

मटन को लेकर भाजपाइयों में चले लाठी-डंडे और रॉड, मंडल अध्यक्ष समेत 9 लोग हुए घायल

Nirmal kant
20 Jan 2020 7:33 AM GMT
मटन को लेकर भाजपाइयों में चले लाठी-डंडे और रॉड, मंडल अध्यक्ष समेत 9 लोग हुए घायल
x

झारखंड के जमशेदपुर में वनभोज के दौरान भाजपा के दो गुटों के बीच मटन को लेकर हुआ विवाद, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे की कर दी जमकर धुनाई, मंडल अध्यक्ष समेत 9 कार्यकर्ता घायल होकर अस्पताल में भर्ती....

जनज्वार। बीते साल उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में शिलापट्ट में नाम को लेकर भाजपा सांसद और भाजपा विधायक आपस में भिड़ गए थे। भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने जिला कार्यसमिति की बैठक में जूतों से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल को बुरी तरह पीटा था। इसके बाद भाजपा विधायक ने भी हाथापाई की थी। झारखंड के जमशेदपुर स्थित डिमना लेक से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का ऐसा ही मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें : इसी शिलापट्ट के चक्कर में भाजपा सांसद ने मारे थे विधायक को 7 जूते

रविवार 19 जनवरी को जमशेदपुर के डिमना लेक में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में एक वनभोज के दौरान दो पक्षों के बीच मटन को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने साकची में आकर झड़प का रूप ले लिया। हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन डिमना में उनके साथ भी धक्कामुक्की हो गई।

संबंधित खबर : शाहीनबाग के आंदोलनकारियों को भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की चेतावनी के मायने जेएनयू-जामिया दोहराने की धमकी तो नहीं!

सके बाद साकची शीतला मंदिर के पास दोनों पक्ष फिर से भिड़ गये। इस दौरान बीच सड़क पर ही दोनों पक्षों ने लाठी, डंडा और रॉड से हमला किया गया। पूरे इलाके में इस दौरान अफरातफरी मची रही। इसकी खबर मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों पक्ष वहां से हट गए। इस घटना में दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गये।

संबंधित खबर : भाजपा सांसद ने भाजपा विधायक पर बरसाए जूते तो विधायक ने भी जड़ दिए थप्पड़

मामला यहीं नहीं रूका, बल्कि घटना के बाद दोनों पक्ष इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। फिर यहां कुछ भाजपाइयों ने मामला शांत करवाया। घटना में एक पक्ष से भाजपा साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, शंकर प्रसाद, हेमंत साहू और अजय साहू के घायल होने की खबर है।

प्रसाद के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि दूसरे पक्ष से भाजपा युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी मोंटी अग्रवाल, सोनू गोस्वामी, सौरव सिंह और बांके सिंह घायल हो गये।

घायल भाजपा साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से रविवार को पिकनिक का आयोजन किया गया था। खाना के स्टॉल पर हेमंत साहू खड़े थे। इसी बीच मोंटी अग्रवाल ने कूपन फेंककर कर हेमंत साहू से खाना मांगा, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। दोनों के बीच विवाद होने पर उनलोगों ने बीच बचाव किया। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी मामला शांत कराया।

संबंधित खबर : CAA-NRC के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने की डिप्टी कलेक्टर से बदतमीजी, बाल खींचनेका वीडियो हुआ वायरल

ध्रुव मिश्रा के मुताबिक पिकनिक खत्म होने पर वे पार्टी की महिलाओं के साथ तीन कार से लौटे। साकची शीतला मंदिर के पास कार खड़ी कर चाय पीने जा रहे थे। इसी बीच मोंटी अग्रवाल समेत उनके साथियों ने लाठी-डंडा, रॉड और लोहे के डस्टबीन से वार कर दिया। इस घटना उन्हें सहित तीन साथियों को गंभीर चोट लगी। शंकर प्रसाद को सिर में गंभीर चोट लगी। किसी तरह भागकर जान बचाकर दुकान गया। वहां से साकची थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और फिर एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया।

Next Story

विविध