Begin typing your search above and press return to search.
चुनावी पड़ताल 2019

Live: रुझानों में हेमंत सोरेन-राहुल गांधी जीत की तरफ, भाजपा के हाथ से निकल जायेगा झारखंड

Prema Negi
23 Dec 2019 7:40 AM GMT
Live: रुझानों में हेमंत सोरेन-राहुल गांधी जीत की तरफ, भाजपा के हाथ से निकल जायेगा झारखंड
x

रघुबर दास बागी सरयू राय के फैक्टर से हुए नुकसान को भले ही नकारें, मगर वह जमीन पर दिखने लगा है। जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास पीछे हो गए हैं। यहां से भाजपा के बागी नेता सरयू राय फिलहाल आगे चल रहे हैं....

जनज्वार। झारखंड में अब तक के रूझानों को देखकर लग रहा है कि राज्य में गठबंधन सरकार बनायेगा और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। फिलहाल के रूझानों में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन 43 सीटों से आगे चल रहा है।

हालांकि अभी भाजपा अपनी हार स्वीकारने को तैयार नहीं है, तभी तो भाजपाई मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा है कि शुरुआती रूझानों से बेशक लग रहा हो कि भाजपा हार रही है, मगर सरकार हमारी ही बनेगी।

झारखंड के सीएम रघुवर दास कह रहे हैं नतीजे स्पष्ट नहीं है, हम चुनाव जीत रहे हैं और भाजपा के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। जश्न कोई भी मना सकता है। रिजल्ट आने पर ही समीक्षा कर सकते हैं। अभी तीसरा राउंड ही चल रहा है, इसलिए हमारी पार्टी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगी। हम जीत रहे हैं और सरकार किसी भी हाल में भाजपा ही बनायेगी।

यह भी पढ़ें : झारखंड चुनावों में कितना मायने रखेगा सरयू फैक्टर, कितना गड़बड़ायेगा भाजपा का वोट का गणित

भाजपा मंत्री सरयू राय के बागी होने से क्या पार्टी को नुकसान पहुंचा है, के सवाल पर रघुबर दास दंभ के साथ कहते हैं, रिजल्ट आ ही रहा है न, खुद ही पता चल जाएगा कि किसने किसको डैमेज किया। अगर सरयू राय डैमेज करते तो भाजपा को जो नंबर आ रहा है उतना नहीं आता। कौन किसको डैमेज किया रिजल्ट आने पर पता चल जाएगा।'

यह भी पढ़ें : भाजपा ने काटा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले अपने ही मंत्री सरयू राय का टिकट

रूझानों को देखकर लग रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस मिलकर झारखंड में सरकार बनायेंगे और हेमंत सोरेन के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज होगा।

रघुबर दास बागी सरयू राय के फैक्टर से हुए नुकसान को भले ही नकारें, मगर वह जमीन पर दिखने लगा है। जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास पीछे हो गए हैं। यहां से भाजपा के बागी नेता सरयू राय फिलहाल आगे चल रहे हैं। वहीं जेएमएम नेता हेमंत सोरेन दोनों सीट बरहेट और दुमका से आगे चल रहे हैं।

Next Story

विविध