बिहार चुनाव: दोपहर से मतदान में आई तेजी, जानें पहले 8 घंटे में कहां कितनी हुई वोटिंग
4 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक और 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी, इसमें 2 करोड़ 14 लाख 6 हजार 96 मतदाता 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे...
Photo:social media
जनज्वार ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान चल रहा है। इस चरण में बिहार में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग की जा रही है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।
हालांकि 4 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक और 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इसमें 2 करोड़ 14 लाख 6 हजार 96 मतदाता 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 952 पुरुष तथा 114 महिला प्रत्याशी हैं।
दोपहर बाद मतदान में कुछ तेजी आई है। दोपहर 3 बजे तक पहले चरण के क्षेत्रों में पूरे बिहार में कुल 46.29 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले 1 बजे तक लगभग 33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दोपहर 3 बजे तक सर्वाधिक 49.84 फीसदी मतदान लखीसराय जिला में हुआ है, जबकि सबसे कम 41.67 प्रतिशत मतदान शेखपुर जिला में हुआ है।
3 बजे तक जिलावार वोटिंग का प्रतिशत-
रोहतास - 43.79
औरंगाबाद - 48.59
कैमूर - 49.26
अरवल - 42.43
भोजपुर - 43.08
बक्सर - 48.91
शेखपुरा - 41.67
बांका - 47.44
मुंगेर - 41.93
जमुई- 49.79
पटना - 45.77
नवादा - 45.70
भागलपुर - 45.51
जहानाबाद - 44.21
गया - 48.14
लखीसराय - 49.84