Bihar Election Results: गोबिंदगंज सीट पर पीछे चल रहे पत्रकार रवीश कुमार के भाई ब्रजेश पांडेय

ब्रजेश पांडेय गोबिंदगंज से कांग्रेस प्रत्याशी है, उनका मुकाबला लोजपा के राजू तिवारी और बीजेपी के सुनील त्रिपाठी से है, ब्रजेश पांडेय 2015 में भी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली.....

Update: 2020-11-10 11:54 GMT

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम परिणामों के लिए मतगणना अभी जारी है। अब तक सामने आए रूझानों में एनडीए गठबंधन की सरकार आगे चल रही है। वहीं बिहार की गोबिंदगंज सीट से कांग्रेस के ब्रजेश पांडेय अभी पीछे चल रहे हैं। ब्रजेश पांडे जाने-माने पत्रकार रवीश कुमार के भाई भी हैं। ब्रजेश पांडेय पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, तब भी उन्हें हार मिली थी। इस चुनाव में उन्हें उम्मीद थी कि ये चुनाव जीत जाएंगे लेकिन अभी अंतिम परिणाम आने बाकी हैं। 

ब्रजेश पांडेय गोबिंदगंज से कांग्रेस प्रत्याशी है, उनका मुकाबला लोजपा के राजू तिवारी और बीजेपी के सुनील त्रिपाठी से है। ब्रजेश पांडेय 2015 में भी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली।

बता दें कि बीते 2017 में ब्रजेश पांडेय पर बिहार सरकार में कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री की नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण और बलात्कार का मामला भी दर्ज किया गया। इस आरोप के बाद उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एसएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, इसी मामले के कारण उन्होंने बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था परंतु अब एक बार फिर कांग्रेस ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा। गोबिंदगंज में दूसरे चरण में मतदान शुरू हुआ था।

Full View

वहीं मतों की गिनती अब शुरू हो गया है। पटना में स्ट्रांग रूम खोले जा रहे हैं। इधर मतगणना से पहले भाजपा कार्यालय पटना में चहल-पहल नहीं दिख रही है। आफिस खुला है, लेकिन चारों ओर शांति है। बीजेपी की नजर अंतिम परिणाम पर है।

Tags:    

Similar News