Sagar Crime News: मनपसंद महिला को वश में कराने का दावा किया और फिर पूजा करवाने का झांसा देकर कुल्हाड़ी से किया वार

Sagar Crime News: सुरेंद्र को मारने के बाद आरोपी ने उसका मोबाइल गांव के ही दीपक सरवरिया के खेत में फेंक दिया था। वहीं हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी में लगे खून को नदी में साफ करने के बाद छिपा दिया...

Update: 2021-11-27 08:23 GMT

सीरियल किलर ने दोस्त की बेटी समेत 4 लड़कियों की बेरहमी से कर दी हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Sagar Crime News: मध्य प्रदेश के सागर जिले (Sagar District) के देवरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या (Murder Case) मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक उसकी पत्नी पर बुरी नीयत रखता था। इसी का बदला लेने के लिए उसने युवक को तंत्र मंत्र का झांसा दिया और कहा कि वह तंत्र क्रिया के सहारे उसकी मनपंसद महिला को पाने में उसकी मदद करेगा। फिर पूजा करने के बहाने उसकी निर्मम हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, एमपी (Madhya Pradesh) के सागर जिला स्थित देवरी थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में आरोपी सरमन (35 वर्ष) की पत्नी पर मृतक सुरेंद्र उर्फ हल्ले पटेल (30) की बुरी नजर थी। सरमन ने बताया कि वारदात से करीब 10 दिन पहले उसकी पत्नी ने इस बात की जानकारी दी थी। तभी से सरमन गांव के ही सुरेंद्र को मारने की साजिश रचने लगा। हत्या की साजिश रचने के बाद आरोपी सरमन 25 नवंबर की रात करीब 3 बजे मृतक सुरेंद्र के घर पहुंचा। उसने सुरेंद्र से कहा कि, "मैं ऐसी पूजा करता हूं कि तुम अपनी मनपसंद महिला को वश में कर सकते हो। आज मैं तुम्हारे लिए यह पूजा करूंगा।" सरमन की बातें सुनकर मृतक सुरेंद्र उसके झांसे में आ गया और पूजा के लिए राजी हो गया।

आंख बंद करवा कर कुल्हाड़ी से किया वार

सरमन ने बताया कि रात के तीन बजे वह सुरेंद्र को लेकर गांव के बाहर निकलकर रास्ते पर आ गया। यहां आरोपी सरमन ने मृतक से पूजा करने के लिए अगरबत्ती जलवाई और कहा कि अपनी आंखे बंद कर लो। सुरेंद्र ने जैसे ही आंखे बंद की तभी आरोपी सरमन ने छिपाकर रखी कुल्हाड़ी निकाली और मृतक की गर्दन पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी लगते ही सुरेंद्र जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने उसके सीने और चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई बार तेज वार किया और उसकी हत्या कर दी।

खून से सने कुल्हाड़ी को धोकर छिपाया

सुरेंद्र को मारने के बाद आरोपी ने उसका मोबाइल गांव के ही दीपक सरवरिया के खेत में फेंक दिया था। ताकि पुलिस को गुमराह कर सके और पुलिस हत्या के शक में दीपक को पकड़े। वहीं हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी में लगे खून को नदी में साफ करने के बाद छिपा दिया।  हत्या की सुबह सुरेंद्र का शव गांव के बाहर सड़क पर मिला। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने 4 लोगों पर हत्या करने का शक जताया। इनमें से एक कातिल सरमन भी था। पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन चौथा संदेही अब भी फरार था।

शुक्रवार 26 नवंबर को पुलिस ने गांव से करीब 20 किमी दूर से आरोपी सरमन को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं, देवरी थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि हत्या के आरोपी सरमन अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक को तंत्र क्रिया करने के बहाने घर से ले जाकर आरोपी ने हत्या की थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News