पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने वीडियो जारी कर कहा, नीतीश की मंत्री लेसी सिंह के घर में हथियारों का जखीरा, रिंकू सिंह हत्याकांड में उन्हीं का हाथ

लेसी सिंह खूंखार अपराधी बूटन सिंह की पत्नी हैं। बूटन सिंह एक गैंगवार में पहले ही मारा जा चुका है। उन्होंने लेसी सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

Update: 2021-11-16 08:32 GMT

नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया जिले में एक हाईप्रोफाइल और सनसनीखेज मर्डर केस को लेकर पूर्व आईपीएस और बिहार विप्लवी परिषद के चेयरमैन अमिताभ कुमार दास ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने जिला परिषद सदस्य रिंकू सिंह की हत्या मामले में डीजीपी बिहार को लिखे एक पत्र में गंभीर आरोप लगाया है। आईपीएस दास ने रिंकू सिंह की हत्या के पीछे नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह का हाथ बताया है। लेसी सिंह खूंखार अपराधी बूटन सिंह की पत्नी हैं। बूटन सिंह एक गैंगवार में पहले ही मारा जा चुका है। उन्होंने लेसी सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

रिंकू सिंह कद बढ़ने से परेशान थीं लेसी सिंह

अमिताभ कुमार दास ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर बिहार पुलिस मंत्री लेसी सिंह को बचा रही है। उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने अपने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि 9 फरवरी, 2021 को इस बात की जानकारी दी थी कि लेसी सिंह के ठिकाने पर एक—47 राइफल्स का जखीरा है। इसके बावजूद बिहार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिला परिषद सदस्य रिंकू सिंह की हत्या में लेसी सिंह का भतीजा आशीष सिंह नामजद आरोपी है। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह के सियासी उभार से लेसी सिंह परेशान चल रही थीं। उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि रिंकू स्थानीय राजनीति में उनका स्थान ले सकते हैं। इसलिए उन्होंने एक साजिश के तहत रिंकू सिंह की हत्या कराई है।


Full View

10 दिन पहले भी चली थी गोली

बता दें कि 13 नवंबर 2021 को एक हाईप्रोफाइल मर्डर के बाद पूर्णिया दहल ( Murder in Purnia) उठा था। हत्या की साजिश की आंच नीतीश सरकार (Nitish Government) तक पहुंच रही है। पुलिस पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैंं। पूर्णिया में सरसी थाने के पास स्टेट बैंक के सामने पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह (Rintu Singh Murder Case ) की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात सीसीटीवी (Purnia Murder CCTV Video) में कैद हो गई है। 10 दिन पहले भी रिंटू सिंह पर गोली चली थी। मृतक रिंटू सिंह की पत्नी ने नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह (Lesi Singh) पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

जिला पार्षद डीएन वर्मा की हत्या में आया था रिंकू सिंह का नाम

फरवरी 2021 में पश्चिमी चंपारण के बगहा थाना क्षेत्र में पूर्व जिला पार्षद की हत्या के मामले में वाल्मीकि नगर विधानसभा के जदयू विधायक रिंकू सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की थी। पूर्व जिला पार्षद दया वर्मा उर्फ दयानंद वर्मा की पत्नी कुमुद वर्मा के आवेदन पर वाल्मीकि नगर विधानसभा के विधायक रिंकू सिंह के साथ-साथ शकील और बबलू कुमार समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिला पार्षद हत्याकांड में रिंकू सिंह का नाम आने के बाद से नीतीश सरकार की बदनामी हुई थी। इस बार रिंकू सिंह की हत्या में जेडीयू मंत्री लेसी सिंह का नाम आ रहा है और नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

Tags:    

Similar News