BJP का धार्मिक एजेंडा, PM के काशी दौरे के बाद अब 'राम जन्मभूमि' अयोध्या पहुंचेंगे 11 मुख्यमंत्री

UP Election 2022: साल 2014 की लोकसभा चुनाव से लेकर अबतक भाजपा के लिए धार्मिक मुद्दों ने गेम चेंजर की भूमिका निभाई है। ऐसे में मोदी के काशी यात्रा के तुरंत बाद भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम की अयोध्या यात्रा इसी कड़ी में एक अहम पहलू है...

Update: 2021-12-15 07:15 GMT

अयोध्या में जमीन पर अवैध कब्जा, विकास प्राधिकरण ने जारी की लिस्ट, बीजेपी नेताओं में मचा हड़कंप

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 13 और 14 दिसंबर को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी का दौरा किया। यहां पर काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Viswanath Corridor) के उद्घाटन के बहाने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi in UP) की उत्तर प्रदेश यात्रा को चुनावी लिहाज से महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। इसी बीच भाजपा अब अयोध्या के जरिए वोटरों के एक बड़े तबके को लुभाने की कोशिश में लगी गई है। दरअसल, भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री (Chief Minister of 11 States) और उपमुख्यमंत्री 15 दिसंबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं। यहां पर सभी मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि (Ram Janmbhumi) पर चल रहे मंदिर निर्माण कार्य को देखेंगे।

11 राज्य के CM पहुंचेंगे अयोध्या

मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रेम को लेकर अयोध्या (Ayodhya) प्रशासन ने 11 मुख्यमंत्रियों और पांच डिप्टी सीएम के आधिकारिक प्रोटोकॉल की पुष्टि की है। मुख्यमंत्रियों के बुधवार 15 दिसंबर को लखनऊ से अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन के सूत्रों की मानें तो सिक्किम, पुडुचेरी, मिजोरम और मेघालय के मुख्यमंत्री भी अयोध्या में पहुंच सकते हैं। यहां उनके रुकने और खाने पीने का इंतजाम किया गया है। इस मौके पर पूरे नगर में बड़े-बड़े साइन बोर्ड भी लगाये गए हैं।

भाजपा के लिए राम मंदिर का मुद्दा अहम

बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने वाले हैं। ऐसे में अयोध्या भाजपा के लिए काफी अहम जगह माना जाता है। साल 2014 की लोकसभा चुनाव से लेकर अबतक भाजपा के लिए धार्मिक मुद्दों ने गेम चेंजर की भूमिका निभाई है। ऐसे में मोदी के काशी यात्रा के तुरंत बाद भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम की अयोध्या यात्रा इसी कड़ी में एक अहम फैसला है। अयोध्या जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने इस मामले में जानकारी दी कि लखनऊ में रात्रि विश्राम के बाद 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्रियों का काफिला अयोध्या पहुंचेगा। राम जन्मभूमि से पहले वे हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगे।

इन राज्यों के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

इसमें हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर(Jairam Thakur), उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Singh Dhami), अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan), असम के हेमंत बिस्वा सरमा, कर्नाटक के बसवराज बोम्मई, मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह, त्रिपुरा के बिप्लब कुमार देव शामिल हैं। वहीं गुजरात के भूपेंद्रभाई पटेल, हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी अयोध्या पहुंचेंगे। इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, अरुणाचल के डिप्टी सीएम चाउना मीन और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के दो डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी अयोध्या आने का कार्यक्रम है।

पीएम संग मुख्यमंत्रियों की बैठक

वहीं बुधवार 15 दिसंबर को रामलला की दोपहर आरती में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस दौरान सीएम राम मंदिर के स्थल पर निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। उसके बाद योगी समेत बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री सरयू घाट जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे। गौरतलब बै कि पीएम मोदी ने 14 दिसंबर को काशी यात्रा के दौरान भाजपा शासित 12 राज्य को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। इश दौरान योगी आदित्यनाथ भी बैठक में मौजूद थे। प्रधानमंत्रीने सभी राज्यों के सीएम से विकास कार्यो के बारे में जानकारी ली।

Tags:    

Similar News