CDS Rawat Demise: 'देश शोक में हैं और यह भाई की तरह गोवा में डांस कर रही है' प्रियंका गांधी पर भड़के अमित मालवीय

CDS General Bipin Rawat Demise: वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आदिवासी महिलाओं के साथ गोवा का पारंपरिक डांस करती हुई नजर आ रहीं है। इस वीडियो को लेकर वह बीजेपी के साथ-साथ आम लोगों के निशाने पर आ गई हैं...

Update: 2021-12-11 03:29 GMT

(गोवा में आदिवासी महिलाओं के साथ नाचती प्रियंका गांधी) साभार- अमित मालवीय ट्विटर

CDS General Bipin Rawat Demise: तमिलनाडु में हेलिकोप्टर हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत(CDS General Bipin Rawat), उनकी पत्नी समेत अन्य जवानों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जनरल बिपिन रावत (General Rawat) को 17 तोपों की सलामी के साथ अंतिम विदाई दी गई। रावत को अंतिम श्रद्धांजलि देने तमाम राजनेता और दिग्गज पहुंचे। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गया। भाजपा आईटी इंचार्ज अमित मालवीय (Amit Malviya) ने प्रियंका गांधी के वीडियो को अपने ट्विटर से साझा किया। इस वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आदिवासी महिलाओं के साथ गोवा का पारंपरिक डांस करती हुई नजर आ रहीं है। अमित मालवीय ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "भाई की तरह प्रियंका गांधी भी उस वक्त गोवा में डांस कर रही हैं, जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के कारण शोक में डूबा हुआ है। क्या कोई बात इससे ज्यादा शर्मनाक हो सकती है?"

आलोचनाओं से घिरे राहुल-प्रियंका

बता दें कि प्रियंका का यह वीडियो कांग्रेस (Congress) ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, "प्रियंका गांधी आदिवासियों के साथ थिरकते हुए।" मगर कांग्रेस का यह ट्वीट की चारो तरफ आलोचना हो रही है। बीजेपी के साथ साथ आम लोग भी सोशल मीडिया पर कांग्रेस और प्रियंका गांधी को जमकर भला बुरा कर रहे है। भाजपा केअमित मालवीय ने वीडियो के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, "26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी।" वहीं, लोगों ने कहा कि शर्म की बात है। जब देश सीडीएस (CDS Rawat) के खोने का शोक मना रहा है, उस समय मैडम राजनीतिक रैलियां कर रही हैं। नृत्य कर रहीं हैं और कांग्रेस इसे गर्व के साथ साझा कर रही है।

वहीं, भाजपा के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने भी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर तंज कसते हुए लिखा, "राष्ट्रीय क्षति पर जब पूरा देश गमजदा हो, दुखी हो, रो रहा हो, तभी गोवा से आ रही जश्न की ये तस्वीरें दिल को कचोटती हैं। देश और वीर सेना के लिए आपकी भावनाओं पर शक पैदा करती हैं।"

गोवा में प्रियंका गांधी का दौरा

गौरतलब है कि गोवा (Goa) में आगामी विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) ने गोवा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोवा की आदिवासी महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य किया। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हो गया। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं पारंपरिक नृत्य कर रही हैं। इसी बीच उनके साथ प्रियंका गांधी भी डांस में शामिल हुईं। बता दें कि प्रिंयका गांधी ने गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सत्ता में आने पर महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया है।

Tags:    

Similar News