Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अखिलेश यादव के जीरो सीट पर बिफरी प्रियंका गांधी, सपा को बताया 'जातिवादी और आपराधिक' सरकार चलाने वाली पार्टी

Janjwar Desk
8 Dec 2021 6:53 AM GMT
अखिलेश यादव के जीरो सीट पर बिफरी प्रियंका गांधी, सपा को बताया जातिवादी और आपराधिक सरकार चलाने वाली पार्टी
x
UP Election 2022 : अखिलेश यादव एक ज्योतिषी हो सकते हैं और उन्हें लगता है कि कांग्रेस को 0 सीटें मिलेंगी, हम देखेंगे कि क्या होता है।

UP Election 2022 : कांग्रेस ( Congress ) के खिलाफ समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) की की "जीरो सीट" वाली टिप्पणी पर प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव एक ज्योतिषी हो सकते हैं और उन्हें लगता है कि कांग्रेस को 0 सीटें मिलेंगी, हम देखेंगे कि क्या होता है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने उन पर "जातिवादी" और "आपराधिक" सरकार चलाने का आरोप लगाया था। समाजवादी पार्टी प्रमुख और बसपा प्रमुख मायावती जाति और धर्म की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम करते हैंं

किसान, महिला और दलितों से सपा का नहीं है सरोकार

प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में मारे गए बिजनौर के एक 19 वर्षीय व्यक्ति के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि कि क्या अखिलेश जी उनके घर गए थे? सोनभद्र में तेरह आदिवासी मारे गए थे, अखिलेश जी वहां गए? उन्नाव और हाथरस में में महिलाओं पर अत्याचार हुए, क्या अखिलेश जी वहां गए थे, क्या वे लखीमपुर खीरी गए थे, जहां लोग मारे गए थे? अब चुनाव के समय वह जगह-जगह क्यों घूम रहे हैं और उनकी पार्टी फिर से नजर आ रही है।

कांग्रेस को मिलेगी जीरो सीटें

दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले सप्ताह मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा था कि कांग्रेस इस बार चुनावी प्रतिस्पर्धा में नहीं है। वे उत्तर प्रदेश में केवल विज्ञापन के लिए हैं। संभव है कि उन्हें शून्य यानि जीरो सीटें मिलें।

2017 में अखिलेश और राहुल ने किया एक साथ प्रचार

बता दें कि कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के साथ प्रचार भी किया था। दोनों ने खुद को "यूपी के बेटों" के रूप में पेश किया था।

ममता बनर्जी ने ने बढ़ाई कांग्रेस और सपा के बीच दूरियां

यूपी चुनाव में इस बार अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के बीच बढ़ती नजदीकियों से कांग्रेस में हलचल है। वजह साफ है, ममता बनर्जी ने यूपी में अखिलेश यादव के साथ मिलकर प्रचार करने की इच्छा जाहिर की है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में उनका स्वागत करता हूं। उन्होंने जिस तरह से बंगाल में भाजपा का सफाया किया, उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के लोग भाजपा का सफाया कर देंगे।

Next Story

विविध