Aligarh News : मुस्लिम महिला ने घर में स्थापित की गणेश मूर्ति तो नाराज हो गए मौलाना, अब फतवा जारी करने वाले फारूकी को रूबी ने बताया ' उग्रवादी '
Aligarh News : मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान का कहना है कि मैं हिंदुओं के हर पर्व को मनाती हूं। आगे भी मनाऊंगी। यह लोग मेरे ऊपर पहले भी फतवा जारी कर चुके हैं और पोस्टर भी लगवा चुके हैं।
Aligarh News : मुस्लिम महिला ने घर में स्थापित की गणेश मूर्ति तो नाराज हो गए मौलाना, फतवा जारी करने वाले फारूकी को रूबी ने बताया उग्रवादी
Aligarh News : भाईचारे और आपसी सौहार्द की बात करें तो भारत में पिछले कुछ वर्षों से माहौल पहले से ज्यादा खराब हो गया है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे समुदाय के लोगों को जान मारने की धमकी तक दिया जाने लगा है। देशभर में जारी गणेश पूजा के बीच हुबली ईदगाह मैदान में गणेश मूर्ति ( Ganesh Idol ) स्थापित करने को लेकर माहौल पहले से खराब है। अब अलीगढ ( Aligarh ) से सांप्रदायिक माहौल को और बिगाड़ने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां पर एक मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ( Rubi Asif Khan ) का अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करना मौलानाओं को अच्छा नहीं लगा। सहारनपुर के मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ( Maulana Mufti Arshad Farooqui ) ने उनके खिलाफ फतवा ( Fatwa ) जारी कर दिया है। उसके बाद से अलीगढ़ ( Tension in aligarh ) में तनाव बढ़ गया हैं और पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है।
मुस्लिम महिलाओं ने मौलाना फारूकी पर लगाए गंभीर आरोप
दूसरी तरफ फतवा ( Fatwa ) जारी होने के बाद भाजपा ( BJP ) से जुड़ी मुस्लिम महिला ने भी फतवा जारी करने वाले मौलाना को आड़े हाथों लिया है। मुस्लिम महिला ने कहा है कि हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाले सहारनपुर के मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी जेहादी और उग्रवादी हैं। उन्होंने कहा कि पूजा आस्था को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलवी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते। यह देश का बंटवारा करना चाहते हैं।
फारुकी ने क्या कहा
मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से गणेश उत्सव मनाने उनकी पूजा करने पर मुफ्ती अरशद फारूकी ( Maulana Mufti Arshad Farooqui ) ने सोशल मीडिया के जरिये सवाल पूछा था कि क्या इस्लाम मुस्लिम समुदाय के लोगो को गणेश उत्सव मनाने की इजाजत देता है।
हम तो बस यही चाहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम एकता बरकरार रहे
दरअसल, अलीगढ़ में अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने वाली मुस्लिम महिला रुबी आसिफ खान ( Rubi Asif Khan ) भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने मौलाना फारूकी की ओर से फतवा जारी होने के बाद कहा कि हिंदू-मुस्लिम सभी भाइयों को मिल जुलकर रहना चाहिए। मेरे द्वारा की जा रही पूजा अर्चना को लेकर पहले भी मेरे खिलाफ फतवे जारी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्ती अरशद फारुकी जैसे लोग देश का बंटवारा करना चाहते हैं। ऐसे मौलवी कभी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते। यह उग्रवादी और जेहादी हैं। यह लोग खुद भेदभाव करना चाहते हैं। हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान की बात करने के बदले फतवे जारी करते हैं।
भाजपा नेता रूबी आसिफ खान का कहना है कि मैं हिंदुओं के हर पर्व को मनाती हूं। आगे भी मनाऊंगी। यह लोग मेरे ऊपर पहले भी फतवा जारी कर चुके हैं। पोस्टर भी लगवा चुके हैं। मैं, सिर्फ यही चाहती हूं हिंदू-मुस्लिम एकता बरकरार रहे। दो दिन पहले रूबी आसिफ खान ने अपने घर में श्री गणेश ( Lord Ganesha ) जी की प्रतिमा स्थापित की थी।
बता दें कि देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। हर कोई गणपति बप्पा को अपने घरों में विराजमान कर उनकी पूजा कर रहा है। देश के कई हिस्सों में मनाए जाने वाले गणेश उत्सवों में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल होते हैं। इसके अलावा कई मुस्लिम फिल्मी सितारे भी अपने अपने घरों में गणेश जी की पूजा करते हैं। पूरे विधिविधान से उनका विसर्जन करते हैं।