Ayodhya News : किराए का मकान तलाशने निकली विशाल मेगा मार्ट की कैशियर, 22 दिन बाद इस तरह खेत में मिला कंकाल

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 20 वर्षीय लड़की का कंकाल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। युवती पिछले 22 दिनों से गायब बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

Update: 2022-09-19 04:46 GMT

Ayodhya News : किराए का मकान तलाशने निकली विशाल मेगी मार्ट की कैशियर, 22 दिन बाद इस तरह खेत में मिला कंकाल

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 20 वर्षीय लड़की का कंकाल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। युवती पिछले 22 दिनों से गायब बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया है। आरोपी की निशानदेही पर 22 दिन बाद लड़की का कंकाल गन्ने के खेत से बरामद किया गया है।

बताया जा रहा कि आरोपी युवती को किराए का मकान दिलाने के बहाने साथ ले गया था। रास्ते में उसने खुद शराब पी और लड़की को बीयर पिलाई। इसके बाद सुनसान जगह देखकर उसने लड़की से रेप का प्रयास किया। जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका तो उसने लड़की की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया और उसका मोबाइल व पर्स लेकर गायब हो गया।

पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि लड़की विशाल मेगामार्ट में कैशियर का काम करती थी। जो कि 28 अगस्त से लापता चल रही थी। लड़की के भाई ने उसके गायब होने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। घटना के 22 दिन बाद पुलिस ने लापता लड़की का कंकाल गन्ने के खेत से बरामद किया है।

आरोपी ई-रिक्शा चालक अनूप सिंह का कहना है कि वह लड़की को किराए का कमरा दिलाने अपने साथ ले गया था। रास्ते में उसने लड़की को अपने भरोसे में लेकर शराब पी। साथ ही युवती के लिए भी एक बीयर की कैन ली। नशे में होने के बाद वह लड़की को गांव ले गया और उसका रेप करने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने उसका विरोध किया, जिसके चलते दोनो के बीच हाथापाई भी हुई। फिर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में ठिकाने लगा दिया।

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने इस मामले में बताया कि आरोपी अनूप सिंह थाना तारून क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से मृतका का कंकाल, मेगा मार्ट का आईडी कार्ड, जूती, कपड़े, बाल तथा आरोपी का आधार कार्ड भी बरामद हुआ। आरोपी को हिरासत में लेकर मृतका का मोबाइल भी बरामद किया गया। लंबे समय तक गन्ने के खेत में शव पड़े रहने की वजह से जानवरें ने खा लिया। जांच के लिए कंकाल को अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि गुमशुदा की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे थे। इस दौरान लड़की को एक इ-रिक्शा पर जाते हुए देखा गया। जिसके बाद उस ई-रिक्शा चालक को खोजने की कोशिश शुरू की गई। लेकिन काफी समय तक दोनो नहीं मिले। इस दौरान पुलिस को ई-रिक्शा चालक का एक रिश्तेदार मिला। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Tags:    

Similar News