Kannauj News : डाक बंगला गेस्ट हॉउस के पीछे मरणासन्न हालत में मिली 14 वर्षीय बालिका, गैंगरेप की आशंका, जाँच में जुटी कन्नौज पुलिस

Kannauj News : उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज स्थित गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की से हैवानियत की घटना सामने आयी है। कहा जा रहा है की लड़की गुल्लक खरीदने के लिए बाजार गई थी।

Update: 2022-10-25 12:14 GMT

Kannauj News : उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज स्थित गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की से हैवानियत की घटना सामने आयी है। कहा जा रहा है की लड़की गुल्लक खरीदने के लिए बाजार गई थी। देर शाम बदहवास कंडीसन में बालिका, खून से लथपथ हालत में डाक बंगला गेस्ट हाउस को पीछे पड़ी मिली। लड़की के साथ दुष्कर्म कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना है की गंभीर हालत में पीड़िता क़ो परिजन व पुलिस तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए।

जानकारी के मुताबिक गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी रविवार की दोपहर मिट्टी की गोलक लेने के बाजार गई थी। जब बालिका शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद परिजन बेटी की खोजबीन में जुट गए। परिजन खोजबीन कर रहे थे कि उन्हें जानकारी हुई कि एक बच्ची खून से लथपथ बदहवास हालत में डाक बंगला गेस्ट हाउस के पीछे पड़ी है। लड़की की हालत में सुधार होता न देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया था, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि डाक बंगला के अंदर कुछ बच्चे बकरियां चरा रहे थे। उसी समय बच्चों ने बालिका को झाड़ियों में लहूलुहान पड़ा देखा। बच्चों ने घटना की सूचना निरीक्षण भवन के चौकीदार सूबेदार को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। चौकीदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कस्बा प्रभारी मनोज कुमार पांडेय पहुंचे और संदिग्ध अवस्था में लहूलुहान पड़ी बालिका को रास्ते से निकल रहे एक ऑटो को रूकवाकर अस्पताल ले गए, इस दौरान वह अपनी गोद में घायल बालिका को लेकर दौड़ते नजर आए जिसका वीडियो भी सामने आ रहा है।

Full View

पीड़िता की हालत गंभीर होने पर पहले कन्नौज मेडिकल कॉलेज भेजा गया, यहां हालत में सुधार होता न देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। लोगों में चर्चा है कि बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद दरिंदों ने लहुलूहान अवस्था में झाड़ियों में फेंक दिया। हालांकि पुलिस दुष्कर्म की घटना से इनकार कर रही है। जांच चल रही है।

मामले को लेकर सीओ सदर कन्नौज प्रियंका बाजपेई ने बताया कि बालिका का उपचार कानपुर स्थित हैलट में कराया जा रहा है। उसके सिर में चोट आने की बात सामने आई है। वही, 5 डॉक्टरों का पैनल भी बनाया जाएगा जो कि उसका परीक्षण करेगा जिससे कि घटना के पीछे की अन्य पहेलियों को सुलझाया जा सके।

Tags:    

Similar News