Dehradun News : चकराता में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, 2 घायल

Dehradun News : चकराता क्षेत्र के बायला गांव में एक यूटीलिटी वाहन के खाई में गिरने की खबर है। इस हादसे में करीब 13 लोगों की मौत होने की सूचना है। 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

Update: 2021-10-31 05:07 GMT

उत्तराखंड के चकराता में खाई में गिरी वाहन।

Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता स्थित बायला गांव में बोलेरो वाहन के खाई में गिरने के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। वाहन में 15 लोग सवार थे। घटना की सूचना पर प्रशासन, पुलिस की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची और खाई के मृतकों के शवों के साथ ही घायलों को बाहर निकाला।

घटना रविवार 31 अक्टूबर की सुबह करीब सवा आठ बजे की है। थाना चकराता को आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकराता-त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर थाना चकराता से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बोलेरो वाहन में कुल 15 सवारियां सवार थी, जिनमें से 13 सवारियों की मौके पर मृत्यु हो गई। दो घायलों को रेस्क्यू टीम द्वारा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चकराता पुलिस के मुताबिक वाहन के वाहन ग्राम बायला से विकासनगर के लिए सुबह आठ बजे बजे निकला था। गांव से आगे लगभग 100 मीटर की दूरी पर उक्त वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। गढ़वाल कमिश्नर एवं जिलाधिकारी देहरादून घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो। यदि इस तरह की कोई बात आती है, तो संबधित के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए।

मृतकों की सूची :

01. मातबर सिंह पुत्र स्व. भगत सिहं निवासी बायला, उम्र 48 वर्ष

02: रेखा चौहान, पत्नी मातबर सिंह निवासी बायला, उम्र 30 वर्ष

03: कुमारी तानिया, पुत्री मातबर सिंह निवासी बायला, उम्र 11 वर्ष

04: कुमारी ईशा चौहान, पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी बायला, उम्र 18 वर्ष

05: कुमारी काजल पुत्री, जगतू सिंह निवासी बायला, उम्र 15 वर्ष

06: जयपाल सिंह पुत्र भाउ सिहं निवासी बायला, उम्र 40 वर्ष

07: साधु राम पुत्र गुलाब सिहं निवासी बायला, उम्र 60 वर्ष

08: कुमारी अजंली पुत्री जयपाल सिंह निवासी बायला, उम्र 13 वर्ष

09: दान सिंह पुत्र रत्तू सिंह निवासी बायला, उम्र 60 वर्ष

10: रतन सिंह पुत्र रति राम निवासी बायला, उम्र 50 वर्ष

11: नरेन्द्र सिंह पुत्र भाउ सिह निवासी बायला, उम्र 35 वर्ष

12: जीतू राम पुत्र फेतिया निवासी मलेथा चकराता, उम्र 34 वर्ष

13: हरि राम पुत्र देवी राम निवासी खडका सिरमौर, उम्र 52 वर्ष

घायलों के नाम

01. ऋतिक पुत्र इन्द्र सिंह निवासी बायला चकराता, उम्र 06 वर्ष

02. गजेन्द्र तोमर पुत्र दल सिंह निवासी पिथुवा चकराता, उम्र 29 वर्ष

बीजेपी विधायक ने एफबी पोस्ट कर दी घटना की जानकारी 



देहरादून (  Dehradun News ) के चकराता क्षेत्र की यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपनी फेसबुक में पोस्ट डालकर दुर्घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि हे भगवान !! चकराता में बयाला गांव में एक घंटे पहले ही त्रासदी हुई। सड़क दुर्घटना में लगभग 15 लोगों की मौत और घायल होने की आशंका है। खोज और बचाव जारी है।

Also Read : Sriganganagar Crime News : मंदिर का ढोंगी पुजारी गिरफ्तार, सेवा के लिए मंदिर आने वाली युवती का 3 माह पहले किया था रेप

Also read : Murshidabad Crime News : घर लौट रहे टीएमसी नेता की हत्या, हिंसा और आगजनी के बाद बिगड़े हालात

Similar News