Uttarakhand Election 2022: प्रियंका गांधी ने जारी किया उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र, महिलाओं के लिए कर दी इतनी बड़ी घोषणा, आप भी करेंगे तारीफ़

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखण्ड में अपनी सरकार के दौरान गैस सिलेण्डर के दाम पांच सौ रुपये से अधिक न होने पाएं, इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को संकल्प पोस्टर जारी किया।

Update: 2022-02-02 10:12 GMT

Uttarakhand Election 2022: प्रियंका गांधी ने जारी किया उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र, महिलाओं के लिए कर इतनी बड़ी घोषणा, आप भी करेंगे तारीफ़

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखण्ड में अपनी सरकार के दौरान गैस सिलेण्डर के दाम पांच सौ रुपये से अधिक न होने पाएं, इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को संकल्प पोस्टर जारी किया। विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान को गति देने के लिए देहरादून पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी का घोषणापत्र 'उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र' जारी करने के साथ ही देहरादून से ही 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को भी संबोधित किया। कांग्रेस की ओर से यह कार्यक्रम बुधवार दो फरवरी की दोपहर देहरादून में कैनाल रोड स्थित लग्जरिया पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रमों में प्रतीक के रूप में चार महिलाओ को रोजगार का संकल्प पत्र दिया गया। साथ ही गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से अधिक न होने के संकल्प पोस्टर का भी अनावरण किया गया।


इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भगवान केदरानाथ, भगवान बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की इस भूमि को मैं नमन करती हूं। यहां से पुराना रिश्ता है। मेरे पिताजी, चाचाजी, मेरे भाई, मैं यहीं पढ़ी। मेरा बेटा भी यहीं पढ़ा है। देवभूमि में जिस तरह की सरकार चल रही है, उसे देखकर दुख होता है। सरकार आती है, जनता की समस्याएं होती है। जो विकास है, वो सरकार जितना करे पूरा नहीं हो सकता है। पर इस सरकार को देखकर दुख इस बात को लेकर होता है, इन्होंने कुछ नहीं किया। लोगों की उम्मीद को तोड़ दिया है। पिछले पांच साल में कुछ काम नहीं किया। आपसे किए वायदों को तोड़ा। पहले जो भी काम कांग्रेस सरकार ने किया गया था, वही आज दिखता है।


उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास भी करने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन इनकी नियत साफ नहीं है। खाली पद हैं, पर नौकरी नहीं है। पैसा है, पर खर्च नहीं करते। डबल इंजन ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां बात करती हैं, तो महिलाओं की बात नहीं करती। उत्तराखंड में हर पांच घंटे में महिलाओं के साथ अत्याचार होता है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी महिलाओं में ही हैं। आशा, आंगनवाड़ी की महिलाओं का मानदेय वहीं का वहीं है। उन्होंने लोगों से जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास के लिए वोट करने की अपील की। कार्यक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल ने भी संबोधित किया।

आधी आबादी की उम्मीदों को जगा गई उत्तराखण्ड में प्रियंका

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैम्पेन को गति देने आई पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव फायर ब्रांड नेत्री प्रियंका गांधी बढेरा ने बुधवार के अपने दौरे में महिलाओं पर खास तवज्जो दी। यूपी में "लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ" नारे से महिलाओं को राजनीति के केंद्र में स्थापित करने की कोशिशों में जुटी प्रियंका यूँ तो उत्तराखण्ड में चल रहे विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मुद्दों पर अपनी पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने आई थी। लेकिन भाषण में उन्होंने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को ही धार देने की कोशिश की। महंगाई को कोसते हुए गैस सिलेण्डर सस्ता देने की बात हो या दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की बात, सभी के केंद्र में महिला ही मुख्य बिंदु रहीं। युवाओं के लिए नासूर बन रही बेरोजगारी पर जहां उन्होंने हर साल चार लाख रोजगार देने की घोषणा तो गैस की कीमतें पांच सौ रूपये के पार नहीं होगी से आधी आबादी को खुश किया।

प्रियंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास पैकेज बनाने और पर्यटन पुलिस के जरिए नौकरी में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता देने के लिए पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत पद आरक्षित करने का भी ऐलान किया। कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा और आशाओं और आंगनवाड़ी का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाने के आश्वासन से भी उन्होंने महिलाओं की उम्मीदों को हवा देने की कोशिश की। उत्तराखण्ड में कमजोर परिवारों की मदद के लिए 40 हजार रुपये की सालाना मदद का आश्वासन भी महिलाओं की मुसीबतों को कम करने वाला रहा।

Tags:    

Similar News