मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ​सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा इलाज

Update: 2020-01-18 17:39 GMT

शबाना को पहले नवी मुंबई स्थित एमजीएम अस्पताल में किया गया था भर्ती, मगर ब्रेन से ब्लीडिंग नहीं रुकने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में किया गया शिफ्ट...

जनज्वार। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी आज शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वो सड़क हादसे में तब गंभीर रूप से घायल हुईं जब वह अपने पति मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के साथ टाटा सफारी से मुंबई से खंडाला जा रहे थे। उसी दौरान उनकी एसयूवी एक ट्रक से टकरा गई।

टना की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बयान दिया कि ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में शबाना के सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले नवी मुंबई स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन ब्रेन से ब्लीडिंग नहीं रुकने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया।

कोकिला बेन अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी के मुताबिक अभिनेत्री शबाना आजमी की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हादसे में जावेद अख्तर को भी हल्की चोटें आयी हैं।

रायगढ़ के एसपी अनिल पारास्कर ने मीडिया को बताया कि 'शबाना आजमी और जावेद अख्तर की कार के साथ यह हादसा आज 18 जनवरी की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मुंबई से 60 किमी दूर खालापुर टोल नाके पर हुआ था।'

इतनी बुरी तरह हुआ है शबाना-जावेद अख्तर की कार का एक्सीडेंट कि परखच्चे उड़ गये

स बारे में बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि शबाना को ट्रामा वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वे गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें आपकी दुआओं की जरूरत है। यह बातचीत करने का वक्त नहीं है कि हादसे में किसकी गलती थी। ड्राइवर भी बयान देने की स्थिति में नहीं है।'

69 वर्षीय अभिनेत्री शबाना आजमी ने 1973 में श्याम बेनेगल की 'अंकुर' फिल्म से अपने फिल्मी की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। 'अर्थ', 'खंडहर' और 'पार' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

क मंझी हुई अभिनेत्री के अलावा वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी ख्यात हैं। विभिन्न मसलों पर वह अपनी राय रखती रहती हैं। एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने में शबाना की अहम भूमिका रही है। वे 1997 में राज्यसभा की सदस्य भी मनोनीत की गई थीं।

बाना आजमी के साथ हुए इस दुखद हादसे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सलामती के लिए दुवाओं का कारवां चल पड़ा है। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शबाना आजमी के कार हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'शबाना आजमी के घायल होने की खबर जानकर दुख हुआ। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

गौरतलब है कि अभी 1 दिन पहले ही शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के जन्मदिन पर शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम अभिनेता व अभिनेत्रियां शामिल हुए थे।

Tags:    

Similar News