CAA : पुलिस ने मुनव्वर राना की बेटियों समेत 100 से अधिक प्रदर्शनकारी महिलाओं के खिलाफ दर्ज किया 'दंगा कराने' का केस

Update: 2020-01-21 12:52 GMT

सीएए-एनआरसी के खिलाफ लखनऊ में धरने पर बैठी महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज, योगी सरकार की पुलिस ने लगाया दंगा कराने का आरोप...

जनज्वार। लखनऊ के हुसैनाबाद क्लॉक टॉवर में पिछले शुक्रवार से नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ महिलाएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हुईं हैं। पुलिस ने उर्दू शायर मुनव्वर राना की बेटियां सौमैया राना, फौजिया राना समेत सौ अधिक लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

संबंधित खबर : रिहाई मंच अध्यक्ष मोहम्मद शुऐब को 1 महीने बाद मिली जमानत, CAA-NRC के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में दंगा भड़काने का था आरोप

शुक्रवार की रात करीब पचास महिलाएं क्लॉक टॉवर पर इकठ्ठा हुईं। इसके बाद प्रदर्शन में और अधिक महिलाएं शामिल हुईं। इस बीच प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह उन्हें धरने पर नहीं बैठने दे रही है और उनके भोजन और कंबल को छीन रही है। इन आरोपों को लखनऊ पुलिस ने खारिज बताते हुए अफवाह कहा था। लेकिन बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि नियत प्रक्रिया के बाद कंबल ले लिए गये थे।

Full View के मुताबिक एक महिला कांस्टेबल की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए।

अपनी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि उसे महिला प्रदर्शनकारियों ने धक्का दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला कांस्टेबल ने उन पर हमले और लोकसेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने का आरोप लगाया गया है।

संबंधित खबर : अमित शाह ने खुलेआम किया चैलेंज - डंके की चोट पर कह रहा हूं, वापस नहीं होगा CAA

दिसंबर में सीएए विरोध में प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। प्रमुख सामाजिक को भी हिरासत में लिया गया और उन पर आरोप लगाए गए।

Tags:    

Similar News