भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और 350 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Update: 2020-01-05 12:20 GMT

कैलाश विजयवर्गीय और 350 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज, इंदौर के एक कार्यक्रम में दिया था भड़काऊ बयान, सोशल मीडिया वीडियो हुआ वायरल...

जनज्वार। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा के 350 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला दर्ज किया गया है, इस वीडियो में वह सरकारी अधिकारियों को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार 3 जनवरी को इंदौर के रेजीडेंसी इलाके में भाजपा की ओर से आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान विजयवर्गीय यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि यहां पर हमारे संघ के नेता हैं, अन्यथा हम इंदौर को आग लगा देते। उनकी यह बातें कैमरे में कैद हो गईं।

संबंधित खबर : CAA और NRC को लेकर भाजपा विधायक ने कहा- यह मोदी का हिंदुस्तान, विरोध करने वालों का एक घंटे में कर देंगे ‘सफाया’

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और संगठन कके अन्य वरिष्ठ नेता गुरूवार को शहर में संगठन के एक कार्यक्रम में मौजूद थे।

भाजपा ने शुक्रवार 3 जनवरी को इंदौर में यह कहते विरोध प्रदर्शन किया कि शहर के अधिकारी पक्षपाती हैं और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीति से प्रेरित कार्रवाई की जा रही है।

संयोगितागंज पुलिस स्टेशन के इंसपेक्टर नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि एक तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) की शिकायत के आधार पर हमने शनिवार देर रात लगभग 350 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के भाजपा सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हैं।"

घुवंशी ने आगे बताया कि उनके खिलाफ पर धारा 143 गैरकानूनी गतिविधि), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से भड़काऊ बयान देना), 188 (जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक आदेश की अवज्ञा) और 506 (आपराधिक धमकी) सहित विभिन्न भारतीय दंड संहिता धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है और अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

63 वर्षीय कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रदर्शन किया गया जिसमें वह आरोप लगा रहे थे कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।

भाजपा ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित किया था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने नहीं पहुंचे थे। हालांकि बाद में जूनियर स्तर के पुलिस अधिकारी कार्यक्रम में पहुंच गए। इसके बाद विजयवर्गीय भड़क उठे।

संबंधित खबर : अपनी ही सरकार में हुए उत्‍पीड़न के खिलाफ यूपी के 100 से ज्यादा भाजपा विधायकों ने किया विधानसभा में धरना-प्रदर्शन

वीडियो में भाजपा नेता यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि क्या वे (शीर्ष पुलिस अधिकारी) इतने बड़े हो गए हैं, अधिकारियों को समझना चाहिए कि वे लोकसेवक हैं।

स पर एक अधिकारी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें भाजपा के शीर्ष अधिकारियों के आमंत्रण के बारे में कोई जानकारी नहीं थी

गुस्से में विजयवर्गीय ने आगे कहा, कुछ प्रोटोकॉल है या नहीं? हम सरकारी अधिकारियों से लिखित अनुरोध कर रहे हैं कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। क्या वे हमें यह भी सूचित नहीं करेंगे कि वे शहर से बाहर हैं? हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे संघ के नेता यहां हैं अन्यथा आज इंदौर में आग लगा देते।

Tags:    

Similar News