Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

CAA और NRC को लेकर भाजपा विधायक ने कहा- यह मोदी का हिंदुस्तान, विरोध करने वालों का एक घंटे में कर देंगे 'सफाया'

Nirmal kant
25 Dec 2019 5:54 AM GMT
CAA और NRC को लेकर भाजपा विधायक ने कहा- यह मोदी का हिंदुस्तान, विरोध करने वालों का एक घंटे में कर देंगे सफाया
x

नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा विधायक लीला राम गुर्जर ने कहा मियां जी, ये गांधी-नेहरू का हिंदुस्तान नहीं, मोदी जी का इशारा मिले तो एक घंटे में कर देंगे सफाया…

जनज्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर देशभर प्रदर्शन जारी हैं। वहीं इस बीच भाजपा के विधायक लीलाल राम गुर्जर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक समुदाय विशेष को निशाना बनाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

लीला राम गुर्जर ने कहा कि जो लोग नागरिकता अधिनियम अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का विरोध कर रहे हैं, उनका सफाया एक घंटे में किया जा सकता है।

संबंधित खबर : कुर्सी पर बैठते ही झारखंड के नए मुख्यमंत्री क्या कर पायेंगे NRC और CAA को लागू न करने की घोषणा!

लीला राम गुर्जर कैथल के विधायक हैं। वह नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज यह जवाहरलाल नेहरू का हिंदुस्तान नहीं है। आज यह गांधी वाला हिंदुस्तान नहीं है। आज यह हिंदुस्तान है नरेंद्र मोदी जी का। मियां जी, अब यह हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी जी का है। अगर इशारा हो गया न तो एक घंटे में सफाया कर देंगे।'

वीडियो में भाजपा विधायक लीला राम गुर्जर नागरिकता संशोधन कानून का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पहल की है।

संबंधित खबर : अनुराग कश्यप ने लगाया आरोप CAA की खिलाफत करने पर ट्वीटर इंडिया ने घटाये मेरे लाखों फॉलोवर्स

लीला राम गुज्जर ने कहा, 'अगर मुस्लिम सोचते हैं कि उन्हें देश से निकालने के लिए यह षड्यंत्र है तो ऐसा उस कानून में कुछ भी नहीं है, लेकिन जिन्होंने अवैध तरीके से देश में प्रवेश किया है, उन्हें निश्चित तौर पर जाना होगा।'

भाजपा विधायक ने कहा, 'मैं यहां लोगों से कहना चाहता हूं कि आज यह भारत मनमोहन सिंह, जवाहरलाल नेहरू या गांधी का नहीं है, बल्कि मोदी जी और अमित शाह का भारत है।'

ता दें कि इसी साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। इन चुनावों में लीला राम गुर्जर ने कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरेजवाला को कैथल सीट से हराया था।

Next Story

विविध