कोरोनावायरस से 3316 के मरने के बाद आज पहली बार वुहान पहुंचे चीन के राष्ट्रपति

Update: 2020-03-11 09:42 GMT
कोरोनावायरस से 3316 के मरने के बाद आज पहली बार वुहान पहुंचे चीन के राष्ट्रपति
  • whatsapp icon

इस महामारी के चलते कंपनियों को अपना कारोबार बंद रखना पड़ रहा है। बीते शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चीन के निर्यात में 17.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह अमेरिका के साथ चले व्यापार युद्ध के दौरान फरवरी 2019 में आई गिरावट के बाद सबसे बड़ी गिरावट है...

जनज्वार। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान शहर की अपनी पहली यात्रा पर मंगलवार को पहुंचे। शी के इस दौरे का उद्देश्य यह संदेश देना है कि चीन ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और उन्होंने कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए वायरस से लड़ने का संकल्प लिया है।

कोरोनावायरस को लेकर चीन के स्वास्थय अधिकारियों ने बुधवार को चीन में 22 नए मामलों के होने की पुष्टि की है। और ये सभी मामले वुहान से आए है। जिसके कारण चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी पहली यात्रा वुहान से की। इसके अलावा अपनी यात्रा के दौरान शी ने बीमारी के प्रसार को रोकने और स्थिति को स्थिर करने के लिए अधिकारियों और चिकित्सा कर्मचारियों की सराहाना भी की।

रकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक शी ने वुहान दौरे पर अपने निरीक्षण के दौरान कोरोना वायरस से दृढ़ता से लड़ने का संकल्प लिया। चीनी स्वास्थय प्राधिकरण ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस से 17 और लोगों की मौत हो गई जिससे इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,316 हो गई है।

संबंधित खबर: चीन का प्रबंधन इतना मजबूत कि कोरोना वायरस से नहीं होगी अर्थव्यवस्था चौपट

चीन में कोरोनावायरस के कारण अभी तक कुल 80,778 मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं। इन आकड़ों में वह 3,158 लोग भी शामिल बै जो पिछले तीन महीने से इस बीमारी से पीड़ित थे और उनकी मौत हो गई थी। इसके अलावा 16,145 मरीजों का अभी इलाज किया जा है और 61,475 का इलाज किया जा चुका है। इसके अलावा अभी 31 नए संदिग्ध मामले जुड़ जाने के बाद वायरस के 285 मामले दर्ज किए जा चुके है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मास्क पहन कर और सेना एवं स्वास्थय अधिकारियों के साख वुहान में एक अस्थायी अस्पताल का दौरा किया। पिछले साल दिसंबर में पहली बार वायरस के दिखने पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर शुरूआत में शी की काफी आलोचना की गई थी।

रकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक शी ने वुहान दौरे पर अपने निरीक्षण के दौरान कोरोना वायरस से दृढ़ता से लड़ने का संकल्प लिया। चीनी स्वास्थय प्राधिकरण ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस से 17 और लोगों की मौत हो गई जिससे इसस मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,316 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थय आयोग ने बताया कि हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में इन 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शी जिनपिंग के दौरो से पहले चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग ने 26 जनवरी को वुहान का दौरा किया था।

संबंधित खबर: कोरोनावायरस की वजह से भारतीय व्यापार पर भारी संकट, बिना कागजी कार्रवाई चीन से व्यापार की कोशिश

रकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव जिनपिंग इस महामारी की रोकथाम के उपायों का निरीक्षण करने के लिए वुहान पहुंचे। शिन्हुआ की खबर के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान वह चिकित्सा कर्मचारियों, सैन्य अधिकारियों एवं सैनिकों, पुलिस अधिकारियों, अधिकारियों और स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त करेंगे जो इस महामारी से निपटने के काम में लगे हुए हैं।

हालांकि इसके साथ ही ऐसे भी खबरें आ रही हैं कि कोरोना वायरस से फैली महामारी की वजह से चीन का निर्यात इस साल के पहले दो महीनों में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस महामारी के चलते कंपनियों को अपना कारोबार बंद रखना पड़ा है। बीते शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चीन के निर्यात में 17.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह अमेरिका के साथ चले व्यापार युद्ध के दौरान फरवरी 2019 में आई गिरावट के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं इस दौरान आयात चार प्रतिशत घटा है।

Full View वायरस से दुनियाभर में 4,011 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 1,10,000 लोग संक्रमित हो गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 3,940 से अधिक नए मामले दर्ज किए हैं। चीन बाहर संक्रमित लोगों की संख्या 28,600 हो गई है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी कोरोना वायरस बीमारी की स्थिति रिपोर्ट में कहा कि चीन के बाहर पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 104 देशों में 3,948 मामलों का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 28,673 हो गई है। चीन के बाहर मरने वालों की संख्या 686 हो गई है।

Tags:    

Similar News