दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन

Update: 2019-08-17 11:56 GMT

जनज्वार। दूरदर्शन के जाने-पहचाने और मशहूर चेहरों में से एक नीलम शर्मा का आज 17 अगस्त को निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। खबर आ रही है कि वे कैंसर से पीड़ित थीं और उसी का उपचार चल रहा था।

दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस ख्यात एंकर के निधन की सूचना साझा की है। गौरतलब है कि नीलम दूरदर्शन के उन चेहरों में शामिल रही हैं, जो दूरदर्शन की पहचान के साथ जुड़े हुए हैं। वे लगभग दो दशकों से दूरदर्शन से जुड़ी थीं।



साहसिक पत्रकारिता और बेहतरीन एंकरिंग के लिए इस साल नीलम शर्मा को मार्च में ही 'नारी शक्ति' सम्मान से राष्ट्रपति ने अपने हाथों से पुरस्कृत किया था। नारी शक्ति सम्मान के अलावा भी उन्हें अब तक कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

नीलम शर्मा ने 24 साल के अपने दूरदर्शन एंकरिंग के करियर में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' जैसे कई सुविख्यात कार्यक्रमों का संचालन किया और यह शो और नीलम शर्मा एक दूसरे के पर्याय बन गये। उन्होंने 1995 में दूरदर्शन से ही अपने करियर की शुरुआत भी की थी।

Tags:    

Similar News