घर लौट रहे मजदूर के माथे पर पुलिस ने लिखा, 'मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया, मुझसे दूर रहना'

Update: 2020-03-29 05:43 GMT
घर लौट रहे मजदूर के माथे पर पुलिस ने लिखा, मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया, मुझसे दूर रहना
  • whatsapp icon

पीएम मोदी के तीन सप्ताह के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के ऐलान के बाद घर लौट रहा था प्रवासी मजदूर, रास्ते में पुलिस ने रोककर माथे पर लिख दिया- मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया, मुझसे दूर रहना...

जनज्वार न्यूज। कोरोना वायरस के कारण 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के चलते महानगरों में मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले प्रवासी मजदूर इन दिनों बड़ी संख्या में अपने घरों को लौट रहे हैं। इस लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों को उन जगहों पर रहना बहुत मुश्किल हो रहा है जहां वह दिहाड़ी कर रोजाना कमाते थे। पीएम मोदी ने 25 मार्च को जब तीन सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की तो सभी अपनी-अपनी जगहों पर फंस गए थे। लेकिन जब उनको वहां खाना भी नहीं मिला तो पैदल ही अपने घरों को लौटना शुरु कर दिया।

इस दौरान कई जगह प्रशासन उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद कर रहा है तो कहीं पुलिस उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से सामने आया है जहां इसांनियत की हदें पार करते हुए एक महिला पुलिसकर्मी ने मजदूरे के माथ पर मार्कर पेन से लिखा कि मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया, मुझसे दूर रहना।

Tags:    

Similar News