BJP शासित राज्य में 'पूजा' के लिए हजारों की संख्या में रोड पर उमड़े लोग, लॉकडाउन की उड़ी धज्जियाँ

Update: 2020-05-15 09:20 GMT

जनज्वार ब्यूरो। कोरोना महामारी के बीच देश में लॉकडाउन में है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है लेकिन कर्नाटक के रामनगर में एक धार्मिक मेले का आयोजन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी गई। प्रशासन ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें : कोरोना के दौर में मजदूरों को मौत के मुंह से निकालने का एकमात्र उपाय है यूनिवर्सल बेसिक इनकम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वाले सभी लोग पंचायत विकास अधिकारी से परमिशन लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान इतने लोग इकट्ठा हो गए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। परमिशन देने वाले अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

र्नाटक में कोरोना के 987 मामले सामने हो चुके हैं इसमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। 460 ठीक हो चुके हैं। वहीं रामनगर में कोरोना का एक भी केस नहीं है लेकिन इस लापरवाही के चलते वहां कोरोना फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें : भारत में अगले 6 महीनों में 3 लाख बच्चों की हो सकती है मौत, UNICEF की चेतावनी

देश में कोरोना के केस 82000 ज्यादा हो चुके हैं। 15 मई तक के आंकड़ों की बात करें तो 54472 एक्टिव केस हैं और 2649 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि इसमें 27000 लोग ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 27524 केस हैं।

Similar News